Ramgarh : छिन्नमस्तिका दर्शन करने आया पटना का युवक भैरवी नदी में समाया, तलाश में जुटी NDRF की टीम…

Ramgarh : रामगढ़ प्रसिद्ध रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर के समीप भैरवी नदी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। पटना के अतवारपुर से मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं में से एक युवक स्नान करते समय तेज बहाव में बह गया और लापता हो गया। फिलहाल अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है। एनडीआरएफ की टीम राहत कार्य में जुट गई है।

Hazaribagh : बरकट्ठा में पुलिस-व्यापारी गठजोड़ से धड़ल्ले से गुजर रही मछली लदी गाड़ियां, उगाही का वीडियो वायरल… 

Ramgarh : पटना से परिवार के साथ पूजा के लिए आया था युवक

लापता युवक की पहचान शशि कुमार के रुप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शशि कुमार सुबह अपने परिवार के साथ मंदिर पहुंचा था। पूजा से पहले वह भैरवी नदी में स्नान करने गया, जहां नहाते वक्त वह अचानक पानी के तेज बहाव में बह गया। मौके पर मौजूद स्थानीय दुकानदारों और अन्य लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते वह पानी में समा गया।

ये भी पढ़ें- Giridih Accident : हादसों से कांपा बगोदर! एम्बुलेंस-टेम्पो में भयंकर टक्कर, दूसरी तरफ कंटेनर हुआ चकनाचूर… 

सूचना मिलने के बाद रजरप्पा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की खोज शुरू की गई। हालांकि, घंटों मशक्कत के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद प्रशासन ने बोकारो के तेनुघाट से एनडीआरएफ की आठ सदस्यीय टीम को बुलाया गया।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Murder : दोस्ती का खून: तालाब में युवक का शव मिलने से मची सनसनी, दोस्तों पर हत्या का आरोप… 

पांच घंटे बाद भी एनडीआरएफ टीम के हाथ खाली

एनडीआरएफ की टीम ने करीब पांच घंटे तक भैरवी और दामोदर नदी में सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई अता-पता नहीं चल पाया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : माइनिंग क्षेत्र के सरकारी स्कूलों की बदहाली पर सरकार गंभीर, डीसी की अध्यक्षता में हाईलेबल बैठक… 

शशि की बहन ने बताया कि वे लोग सिर्फ पूजा के उद्देश्य से रजरप्पा आए थे और किसी ने सोचा भी नहीं था कि यह यात्रा इतनी भयावह बन जाएगी। फिलहाल पुलिस और एनडीआरएफ की टीम तलाश अभियान में जुटी हुई है। खबर लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल पाया है।

ये भी जरुर पढ़ें——–

Lohardaga Double Murder : डबल मर्डर से दहली लोहरदगा, मां-बेटे की निर्मम हत्या से गांव में दहशत… 

क्यों चौक गए क्या! “इमरजेंसी यादव” नाम तो नहीं सुना होगा…

Bokaro Crime : डियो-हॉरलिक्स का था शौक बन गया चोर, 24 घंटे में सलाखों के पीछे अपराधी… 

Palamu Crime : गहनों की बड़ी लूट का सनसनीखेज खुलासा, भारी मात्रा में लूटे गए सोने चांदी के साथ दो गिरफ्तार… 

Giridih : आसमानी बिजली का कहर, चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत…

Hazaribagh में पुलिस का बड़ा एक्शन, एक साथ पकड़ाए 107 फरार अभियुक्त… 

Ranchi रथयात्रा को लेकर ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, 7 जुलाई तक इन रुटों पर बंद रहेगा वाहनों का आवागमन… 

Bokaro में भव्य तरीके से निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, लाखों श्रद्धालू हुए शामिल… 

 

Jamshedpur Crime News: दो देसी पिस्टल, कारतूस और हत्या की प्लानिंग…...

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हत्या की एक कथित साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। जुगसलाई थाना क्षेत्र...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों का विरोध प्रदर्शन, पेपर...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों ने बुधवार को अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड के पारा शिक्षकों के लिए...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड में 'पारा शिक्षकों' (सहायक शिक्षकों) की भर्ती के लिए एक बड़ा अभियान शुरू होने वाला है। झारखंड कर्मचारी चयन...