Wednesday, October 22, 2025
Loading Live TV...

Latest News

बिहार चुनाव में सीट शेयरिंग पर सांसद पप्पू यादव ने कहा, जनता चाहती है बिहार में बने महागठबंधन की सरकार

बिहार चुनाव में सीट शेयरिंग पर सांसद पप्पू यादव ने कहा, जनता चाहती है बिहार में बने महागठबंधन की सरकार पटना :  बिहार विधानसभा में चुनाव में महागठबधन के अंदर सीटों को लेकर अभी तक सस्पेंस जारी है और कोई भी पार्टी समझौते के मुड में नही दिख रही है। पहले चरण में कुल 121 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा है जिसमें 13 सीटों पर महागठबंधन के दल आमने सामने है और सीधे अपने ही दल को टक्कर दे रहे हैं ऐसे में बढत एनडीए को होता दिख रहा है। इसको लेकर मान मनौव्वल का दौर भी जारी है। मुख्य...

महागठबंधन में सुलह की कोशिश: आज पटना में तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेताओं की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस, लालू यादव से भी मुलाकात करेंगे दिग्गज

पटना में आज तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेताओं की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। महागठबंधन में मतभेद दूर करने और विपक्षी एकता बनाए रखने की कोशिश जारी।महागठबंधन में सुलह की कोशिश  पटना: बिहार की सियासत में आज बड़ा दिन है। राजद और कांग्रेस के बीच चल रहे मतभेदों को खत्म करने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पटना पहुंच चुके हैं। वे आज लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के अनुसार, यह मुलाकात महागठबंधन में बढ़ते असंतोष को थामने की दिशा में अहम कदम है। कांग्रेस नेतृत्व ने स्पष्ट संदेश दिया है कि बिहार में...

राजनीतिक हलचल: अशोक गहलोत कल पहुंचेंगे पटना, तेजस्वी यादव से मुलाकात कर करेंगे Damage Control

अशोक गहलोत 23 अक्टूबर को पटना आएंगे। तेजस्वी यादव से मुलाकात और साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। महागठबंधन में तालमेल के लिए डैमेज कंट्रोल मिशन पर हैं।राजनीतिक हलचल पटना: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत मंगलवार (23 अक्टूबर) को पटना पहुंच रहे हैं। उनके आगमन को महागठबंधन में हालिया मतभेदों के “डैमेज कंट्रोल मिशन” के रूप में देखा जा रहा है। गहलोत यहां राजद नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच बिहार में विपक्षी एकता और सीट शेयरिंग पर चर्चा हो सकती है। मुलाकात के बाद वे संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे, जिसमें...

छठ महापर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे अलर्ट : Ranchi और Hatia स्टेशन पर Crowd Control और सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम

छठ पूजा 2025 पर रांची और हटिया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ नियंत्रण के लिए DRM ने निरीक्षण किया। 18 स्पेशल ट्रेनें, CCTV निगरानी और सुरक्षा के सख्त इंतज़ाम किए गए।


छठ महापर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे अलर्ट रांची: छठ महापर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रांची रेलवे स्टेशन और हटिया स्टेशन में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। बुधवार को डीआरएम करुणानिधि सिंह ने दोपहर 3:50 से शाम 5:20 बजे तक रांची स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म, वेटिंग एरिया और ट्रेन संचालन की स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि स्टेशन परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्टेशन के बाहर 400 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरों से स्टेशन और आसपास की निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि छठ पर्व तक अधिकारी 24 घंटे ड्यूटी पर रहेंगे, ताकि किसी भी स्थिति में भीड़ को संभाला जा सके।


 Key Highlights:

  • डीआरएम करुणानिधि सिंह ने रांची स्टेशन का निरीक्षण किया, भीड़ नियंत्रण की समीक्षा की

  • स्टेशन के बाहर 400 यात्रियों के बैठने की विशेष व्यवस्था

  • 18 Special Trains चलाई जा रही हैं, जरूरत पड़ने पर कोच बढ़ाए जाएंगे

  • 24 घंटे अधिकारी निगरानी में रहेंगे, सीसीटीवी से भीड़ की ट्रैकिंग

  • प्लेटफॉर्म नहीं बदले जाएंगे, यात्रियों को होगी लगातार उद्घोषणा

  • Ranchi–Anand Vihar Express को जयपुर तक बढ़ाने की मांग


निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस की सुविधाओं की समीक्षा की और यात्रियों से फीडबैक भी लिया। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर लगातार उद्घोषणाएं की जाएंगी और पूर्व घोषित प्लेटफॉर्म में कोई बदलाव नहीं होगा, ताकि यात्रियों को भ्रम न हो।

छठ महापर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे अलर्ट: छठ पर 18 स्पेशल ट्रेनें

छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए 18 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। रेलवे ने यह भी कहा है कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे, ताकि यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो। डीआरएम ने कहा कि निरीक्षण लगातार जारी रहेगा और कार्यालय से भी भीड़ की मॉनिटरिंग की जाएगी।

छठ महापर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे अलर्ट:  सुरक्षा व्यवस्था और टिकट चेकिंग

आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) को भी सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। डीआरएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यात्रियों की किसी भी समस्या पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।

छठ महापर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे अलर्ट:  रेल विस्तार की मांग

दक्षिण पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने डीआरएम करुणानिधि सिंह से मुलाकात कर कई सुझाव दिए। उन्होंने रांची–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस को जयपुर तक और हटिया–सांकी पैसेंजर को बरकाकाना तक बढ़ाने का अनुरोध किया।
जोशी ने कहा कि इन प्रस्तावों को एक जनवरी से लागू होने वाली नई समय सारिणी में शामिल किया जाए। उन्होंने रांची और हटिया स्टेशन पर रैंप निर्माण, नियमित टिकट चेकिंग, और यात्रियों की सुविधा बढ़ाने से जुड़े सुझाव भी दिए।
उन्होंने बताया कि हाल ही में रेल मंत्री के साथ हुई बैठक में बेडरोल में रंगीन चादरें शुरू करने का सुझाव दिया गया था, जिसकी शुरुआत जयपुर में की जा चुकी है

Highlights

Related Posts

राज्य के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में शिक्षकों की बड़ी बहाली:...

झारखंड में 6 नवंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 7,330 सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। सरायकेला में होने वाले इस समारोह की तैयारी अंतिम...

Deepawali के बाद Jharkhand में धार्मिक रंग: Govardhan Puja, Chitragupt Puja...

झारखंड में गोवर्धन पूजा, चित्रगुप्त पूजा और भाई दूज 23 अक्टूबर को मनाए जाएंगे। रांची में सोहराई पर्व की धूम, हेहल में जतरा महोत्सव...

छठ पर Rain Alert! रांची सहित आसपास के जिलों में 24...

छठ पूजा 2025 पर रांची और आसपास के जिलों में 24 से 27 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना, तापमान गिरेगा और...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
642,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel