Ranchi: मोबाइल छीनकर भाग रहे अपराधी को युवक ने पकड़ा, जानिए फिर क्या हुआ

Ranchi: राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कडरू टीओपी के पास उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति का मोबाइल छीनकर भाग रहे अपराधियों का स्थानीय युवक पवन ने स्कूटी से पीछा कर उन्हें रोकने की कोशिश की।

जानकारी के मुताबिक, दो बाइक सवार युवक एक राहगीर का मोबाइल छीनकर फरार होने की कोशिश कर रहे थे। तभी पवन नामक युवक ने साहस दिखाते हुए स्कूटी से उनका पीछा किया। पीछा करने के दौरान पवन और एक अपराधी के बीच हाथापाई भी हुई। इस दौरान पवन ने झपटमार से मोबाइल फोन बरामद कर लिया। खुद को फंसता देख अपराधी मौके पर अपनी बाइक छोड़कर किसी तरह हिंदपीढ़ी की ओर भाग निकले।

Ranchi: पुलिस को दी गई सूचना

घटना की सूचना अरगोड़ा थाना पुलिस को दे दी गई है। स्थानीय लोगों की मदद से बाइक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय स्रोतों की मदद से अपराधियों की पहचान करने में जुटी हुई है। इस साहसी कदम के बाद इलाके में पवन की बहादुरी की सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि यदि हर नागरिक इसी तरह सतर्कता दिखाए, तो अपराधियों के हौसले पस्त हो सकते हैं।

JioHome Offer: 30 और 100 Mbps प्लान पर 1 साल Amazon...

JioHome के 30 और 100 Mbps 3-in-1 प्लान ग्राहकों को एक साल Amazon Prime Lite मुफ्त मिलेगा। नए और मौजूदा ग्राहकों को बिना अतिरिक्त...

Jharkhand Congress: योगेंद्र साव को फिर कारण बताओ नोटिस, तीन दिन...

झारखंड कांग्रेस की अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें तीन दिन में लिखित जवाब और...

Bank Strike 2026: 26 से 30 सितंबर तक लगातार पांच दिन...

सितंबर के अंत में बैंकिंग सेवाएं लगातार पांच दिन प्रभावित रह सकती हैं। 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया...