रेल मंडल के अधिकारियों ने रेलवे कॉलोनियों में बुनियादी समस्यायों का लिया जायजा

गयाः ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन और डीडीयू रेल मंडल के पदाधिकारियों ने लोको कॉलोनी, खरखुरा कालोनी और अन्य कॉलनियों में भी सड़कों के जर्जर हाल का निरीक्षण किया गया।

यूनियन के शाखा सचिव मुकेश सिंह एवं यूनियन पदाधिकारियों ने लोको की तरफ से 1 नंबर प्लेटफार्म पर रात में कर्मचारियों को रेल लाईन से होकर पत्थरों पर चलकर ड्यूटी  आने जाने की समस्या को देखते हुए पथवे निर्माण की मांग की।

पदाधिकारियों ने यूनियन की सभी मांगो को जायज ठहराते जल्द ही समस्यायों के समधान का आश्वासन दिया।

इस मौके पर यूनियन पदाधिकारियों में मुकेश सिंह  शाखा सचिव, रामप्रवेश प्रसाद संयुक्त सचिव, राजेश कुमार कोषाध्यक्ष, अजीत कुमार श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, लक्ष्मण प्रसाद उपाध्यक्ष, संतोष कुमार संगठन मंत्री, राजीव कुमार, नीरज कुमार, कुणाल रंजन के अलावे कई लोग उपस्थित थे।

Share with family and friends:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + fifteen =