Ranchi में बारिश ने मचाई तबाही, कहीं घर गिरे तो कहीं जलजमाव और…

Ranchi : झारखड में मौसम ने करवट बदल ली है। तीन दिनों से लगातार रुक-रुककर मूसलाधार बारिश हो रही है। जिसका असर पूरे राज्यभर में देखा जा रहा है। राजधानी रांची में भी कल लगातार जोरदार बारिश हुई है। बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं भी चली है, जिसके कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्थ हो गया है।

Ranchi : किसी की फ्लाईट छूटी तो किसी की फसल बर्बाद

बारिश के कारण लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा है। किसी की फ्लाईट छुट गई तो किसी का घर टूट गया। किसी के फसल को भारी नुकसान हुआ तो किसी का घर पानी-पानी हो गया। राजधानी की कई सड़के पर जल-जमाव की स्थिति बनी रही। भारी बारिश के कारण कई नदियां उफान पर है तो कई डैम खतरे के निशान के ऊपर आ गए हैं।

ये भी पढ़ें- Breaking : आदिवासी “हो” समाज के प्रतिनिधिमंडल ने गृहमंत्री से की मुलाकात, 8वीं अनुसूची में… 

राजधानी रांची के रात रोड कब्रिस्तान के पास सड़क पर जलजमाव हो गया जिसके कारण लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हुई। इसके साथ ही रांची के कई इलाकों में भारी जलजमाव की सूचना है। कई लोगों के घर में बारिश का पानी घुस गया है। कोकर के एक पुल के ऊपर से पानी बह रहा है।

रलहग min 22Scope News

कई क्षेत्रों में घंटों तक गुल रही बिजली

राजधानी के कई क्षेत्रों में बिजली घंटों तक गायब रही। लगातार बारिश के कारण ग्रामीण इलाकों में कई घर ढह गए। राज्यभर में सबसे ज्यादा बारिश गिरिडीह  70.7 एमएम हुई वहीं हजारीबाग में सबसे कम 0.5 एमएम बारिश हुई है। राजधानी रांची में 32.8 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली है।

ये भी पढ़ें-  Breaking : दिल्ली का एक ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल है-विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद आतिशी का पहला बयान… 

मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार की दोपहर के बाद राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों को छोड़कर राज्यभर में दोपहर के बाद राहत मिलने की संभावना जताई गई है। वहीं देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह गोड्डा, जामताडा, पाकुड और साहेबगंज में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img