Advertisment

भाकपा माओवादी के रीजनल कमांडर के सहयोगी राजू कुमार से दूसरी बार की पूछताछ

रांची: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भाकपा माओवादी संगठन के रीजनल कमांडर रविंद्र गंझू के सहयोगी राजू कुमार से दूसरी बार पूछताछ की है।
रविंद्र गंझू के पैसे को अलग-अलग व्यवसाय में लगाने का आरोप राजू कुमार पर लगा है। एनआईए ने राजू कुमार को बीते छह जुलाई को लोहरदगा के कुड़ू बाजार से गिरफ्तार किया था।
राजू कुमार एनआईए की रडार पर पिछले छह माह से था और वह लोहरदगा के कुड़ू थाना क्षेत्र स्थित विश्रामगढ़ गांव में रहता है। पहले भी विश्रामगढ़ में एनआईए ने छापेमारी की थी जिसमें ईंट-भट्ठे से पिस्तल, बैंक पासबुक और जमीन के कागजात बरामद किए गए थे।
राजू कुमार को पहले समन भेजा गया था, लेकिन वह फरार चल रहा था। अब उसे चार दिनों की रिमांड पर लिया गया है और उससे एनआईए ने कई सवाल पूछे हैं।

Highlights

Ranchi Liquor Plant: सीलबंद बॉटलिंग प्लांट से शराब और साक्ष्य गायब,...

रांची के ओरमांझी स्थित तरंगनी लिकर्स के सीलबंद प्लांट में चोरी का मामला सामने आया है। जांच के दौरान पिछला दरवाजा टूटा और...

Jharkhand Toll Plaza: अब बिना रुके कटेगा Toll Tax, नए Multi...

झारखंड में नये टोल प्लाजा Multi Lane Free Flow सिस्टम पर बनेंगे। वाहनों को रुकना नहीं पड़ेगा और Fastag से गुजरते ही टोल टैक्स...

Train Cancelled: झारखंड से चलने वाली आधा दर्जन ट्रेनें रद्द, 10...

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रांची, टाटानगर और राउरकेला से जुड़ी कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। 10 ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं और रांची-दुमका...