पटना : शिवहर से बीजेपी की सांसद रामादेवी ने एक बड़ा बयान दे दिया है। रामदेवी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर गंभीर आरोप लगाया है। रामा देवी ने कहा कि मेरे पति को लालू यादव ने मुख्यमंत्री बनने के लिए मरवा दिया था। इनका जवाब देने के लिए रामा देवी काफी है।
रमा देवी ने आगे कहा कि लालू यादव जैसे लोग सिर्फ अपने परिवार की महिलाओं को सम्मान देते हैं। ऐसे लोग बेशर्म हैं। लालू यादव के यहां हर दिन घोटाले होते हैं। जेल में जाओ, जेल से आओ बेल पे आओ। बेशर्म इंसान को शर्म नहीं लगता है। सारे राक्षसों का अंत करने के लिए रमा देवी काफी है।
अविनाश सिंह की रिपोर्ट