रमा खलखो ने Ranchi Mayor पद के लिए भरा पर्चा, मंत्री शिल्पी नेहा भी रही मौजूद

Jharkhand: झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। Ranchi Mayor पद के लिए भाजपा और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला होने वाला है। कांग्रेस समर्थित रमा खलखो ने आज अपना नामांकन दाखिल कर लिया है, इस दौरान कृषि मंत्री शिल्पी नेता तिर्की भी मौजूद रहीं। बता दें रमा खलखो 2008 में पहले भी रांची की मेयर चुनी जा चुकी हैं। आज नामांकन के बाद पूर्व मेयर रमा खलखो ने अपने पुराने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए जनता से एक बार फिर समर्थन मांगा है।

Read More:उत्पाद सिपाही ( Excise Constable) अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, परीक्षा की तिथि की हुई घोषणा; देखें डिटेल्स 

रमा खलखो ने गिनवाई अपनी उपलब्धियां

नामांकन करने पहुंची रमा खलखो मे मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, 2008 में हुए नगर निगम चुनाव के बाद पांच साल के कार्यकाल में उनकी टीम ने जमीन पर दिखने वाले कई बड़े काम किए थे, जिन्हें रांची की जनता आज भी याद करती है।

रमा खलखो ने दौरान बताया कि उनके पिछले कार्यकाल में सिर्फ डोर-टू-डोर कचरा उठाने की व्यवस्था ही नहीं की गई, बल्कि महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वर्ण जयंती रोजगार योजना के तहत ऋण उपलब्ध कराया गया.

भाजपा ने रोशनी खलखो का किया समर्थन

बता दें जहां एक ओर कांग्रेस ने पूर्व मेयर रमा खलखो को समर्थन दिया है वहीं भाजपा ने भी पूर्व वार्ड पार्षद रोशनी खलखो को अपना समर्थन दिया है। दोनों उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

 

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img