मंत्री बनने के बाद जमशेदपुर पहुंचे रामदास सोरेन, जमकर हुआ स्वागत

जमशेदपुर. झारखंड सरकार में मंत्री बनने के बाद घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन आज जमशेदपुर पहुंचे। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

जमशेदपुर पहुंचे रामदास सोरेन

वहां सबसे पहले उन्होंने कदमा उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो की समाधि पर माल्यार्पण किया और वहीं सुधीर महतो के चित्र पर भी माल्यार्पण किया। इस अवसर पर विधायक सविता महतो और उनकी बेटियां भी शामिल थी। बड़ी संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता उनका अभिवादन कर रहे थे।

इस अवसर पर रामदास सोरेन ने कहा कि हम सबसे पहले दिशोम गुरु शिबू सोरेन को प्रणाम करते हैं। जिनके आशीर्वाद से हमें इतना बड़ा स्थान मिला है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही दिन बाकी है। समय कम है, काम ज्यादा है। हम पूरी ताकत के साथ लंबित कार्यों को पूरा करेंगे और समाज की जितनी सेवा हो सकती है, वह अवश्य करेंगे।

लाल जुबिन की रिपोर्ट

Vietnam road accident Vinay Raja: जितिया व्रत के बाद मां के...

Vietnam road accident Vinay Raja: वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले झारखंड के दो युवाओं के पार्थिव शरीर रविवार को उनके घर...

Sahibganj Crime: मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की गला रेतकर हत्या,...

 साहिबगंज के मोहनपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले गौर चंद्र बागती की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गयी। पुलिस मामले की...

Jamshedpur News: जिउतिया पर रील बनाने के दौरान दो बहनें नदी...

 जमशेदपुर के गांधी घाट पर जिउतिया पर्व के दौरान रील बनाने के लिए नदी में उतरीं दो बहनें तेज बहाव में डूब गयीं। बड़ी...