Advertisment

Big Breaking: शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, अपोलो में ली अंतिम सांस

रांची. झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली में अपोलो हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी उनके बेटे ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। वे पिछले कई दिनों से अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती थे। वहीं उनके निधन से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन

रामदास सोरेन के सोशल मीडिया एक्स के जरिए निधन की जानकारी देते हुए पोस्ट किया है, “अत्यंत ही दुख के साथ यह बता रहा हूँ की मेरे पिताजी रामदास सोरेन जी अब हमारे बीच नहीं रहे।”

 
उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चपंई सोरेन ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, “झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन जी के निधन की दुखद सूचना से व्यथित हूँ। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें, एवं परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें। अंतिम जोहार !”
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है, “झारखंड के स्कूली शिक्षा व निबंधन मंत्री श्री रामदास सोरेन जी के निधन का दुखद समाचार मिला। बाबा बैद्यनाथ उनकी आत्मा को शांति और उनके परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।”

Jharkhand Bus Permit Crisis: 200 से अधिक बसों का Renewal अटका,...

झारखंड में बस परमिट और रिन्यूअल का काम तीन वर्षों से प्रभावित है। 200 से अधिक बसों का परमिट नवीनीकरण लंबित होने पर बस...

Ranchi Railway News: लोधमा-पिस्का Link Rail Line को मिली मंजूरी, हटिया...

रांची की लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को झारखंड सरकार की मंजूरी मिल गई है। 17 किमी लंबी इस परियोजना से हटिया और रांची...

JPSC 14th PT Scam: 2204 सफल अभ्यर्थियों से CID ने मांगे...

 जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा मामले में सीआईडी ने 2204 सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी सहित साक्ष्य मांगे हैं। पूर्व...