रामगढ़ : रुपेश पांडे के हत्या के विरोध में आज रामगढ़ बंद का आह्वान किया गया है. इस बंद का आह्वान शहरवासियों ने किया है. इस दौरान शहर के तमाम व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे. हालांकि इस दौरान इमरजेंसी सुविधा सहित यातायात में कहीं कोई व्यवधान बंद समर्थकों द्वारा नहीं डाला गया.
मौके पर पुलिस भी मुस्तैद दिखी. बंद समर्थकों ने हत्याकांड के आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके. समर्थकों ने आज सांकेतिक बंदी का आह्वान किया है, जिसमें रामगढ़ वासियों ने स्वेच्छा पूर्वक समर्थन दिया है. बता दें कि मूर्ति विसर्जन के दौरान रुपेश पांडे की निर्मम हत्या कर दी गई. जिसके बाद प्रशासन ने चार जिलों में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया. बाद में फिर इंटरनेट सेवा को प्रशासन ने बहाल किया. अब इस मामले पर राजनीति शुरू हो गई है.
रिपोर्ट : मुकेश सिंह
पत्नी का प्रेमी ही निकला पति की प्रेमिका, मुकेश हत्याकांड का खुलासा




