Ramgarh Mob Lynching Case: बच्चा चोरी के संदेह में पिटाई, Ranchi RIMS में इलाज के दौरान युवक की मौत

Ramgarh Mob Lynching Case: चिरैयाटांड़ में बच्चा चोरी के संदेह में भीड़ की पिटाई का शिकार रामबली रजवार की रिम्स में मौत। पुलिस ने इसे मॉब लिंचिंग बताया, आरोपियों पर कार्रवाई की तैयारी।


Ramgarh Mob Lynching Case रामगढ़: थाना क्षेत्र के चिरैयाटांड़ किचटो में रविवार रात बच्चा चोरी के संदेह में भीड़ की पिटाई का शिकार हुए रामबली रजवार की रांची स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक की पहचान रामगढ़ जिले के रांची रोड स्थित बरवाटोली निवासी रामबली रजवार के रूप में हुई है। वह अपने रिश्तेदार के यहां खलारी जा रहा था, लेकिन रास्ता भटककर चिरैयाटांड़ पहुंच गया।

Ramgarh Mob Lynching Case:बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने की बेरहमी से पिटाई

रविवार रात ग्रामीणों ने उसे बच्चा चोर समझकर घेर लिया और बेरहमी से पीट दिया। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि उसे अधमरा कर दिया गया। उग्र भीड़ से उसे छुड़ाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ लोग पुलिस के सामने भी हंगामा करते रहे। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए Rajendra Institute of Medical Sciences में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।


Key Highlights

  • चिरैयाटांड़ में बच्चा चोरी के संदेह में युवक की पिटाई

  • इलाज के दौरान रांची रिम्स में मौत

  • मृतक रामगढ़ जिले के बरवाटोली का निवासी

  • पुलिस ने घटना को मॉब लिंचिंग बताया

  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आरोपियों पर कार्रवाई


Ramgarh Mob Lynching Case:बाद में पता चला, मृतक विक्षिप्त था

प्रकाशित खबर देखने के बाद मृतक के परिजन और भाई सोमवार को चिरैयाटांड़ पहुंचे। तब ग्रामीणों को जानकारी मिली कि जिस व्यक्ति को उन्होंने पीटा, वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था।

थाना प्रभारी अभय कुमार ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से मॉब लिंचिंग का मामला है। रिम्स प्रशासन से पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Ramgarh Mob Lynching Case:पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

थाना क्षेत्र की 122 कॉलोनी में हाल में बच्चा चोरी के प्रयास की अफवाह के बाद यह दूसरी घटना है। इससे पहले गुरुवार को कल्याणपुर पुनर्वास स्थल पर एक विक्षिप्त महिला को बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने पकड़ लिया था और पुलिस को सौंप दिया था।

लगातार फैल रही अफवाहों के कारण क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Saffrn

Trending News

Breaking: JLKM प्रत्याशी आज बंगाल में भरेंगे अपना नामांकन, जयराम महतो...

Bengal: बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव को लेकर तैयारियां शुरु हो गई है, झारखंड की भी...

Chatra में योगेंद्र यादव का संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या...

Jharkhand: झारखंड के Chatra जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के तुड़ाग गांव में एक पशु चिकित्सालय कर्मी का...

JDU कार्यालय के बाहर फिर लगा पोस्टर, CM नीतीश से बिहार...

पटना : पटना में जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय के बाहर आज सियासी हलचल तेज हो गई। जब जदयू कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाकर...

हिरासत में मौत से बवाल, पुलिस पर हत्या का आरोप, सड़क...

कटिहार : कटिहार पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए। फलका थाना क्षेत्र के गोपालपट्टी निवासी राकेश कुमार यादव...

सोनारडीह भू-धंसान के बाद Saryu Roy का बड़ा बयान, हेमंत सोरेन...

Dhanbad: धनबाद के सोनारडीह ओपी स्थित टांडाबस्ती में हुए भू-धसान की दर्दनाक घटना के बाद शुक्रवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy पीड़ितों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img