Ramgarh: रामगढ़ थाना प्रभारी पीके सिंह पद से हटाए गए, आफताब मामले में हुई कार्रवाई

Ramgarh: रामगढ़ थाना प्रभारी और चर्चित इंस्पेक्टर पीके सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई बोकारो रेंज के आईजी के आदेश पर की गई है। रामगढ़ एसपी ने तत्काल प्रभाव से उन्हें रामगढ़ पुलिस लाइन में योगदान देने का निर्देश दिया है।

Ramgarh: क्यों हुई कार्रवाई?

जानकारी के अनुसार, यह कदम गुड्डू उर्फ आफताब अंसारी की थाना हाजत से रहस्यमय फरारी के मामले में उठाया गया है। आफताब को एक युवती के साथ यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन उसे बिना हथकड़ी के थाना में रखा गया था। पुलिस के अनुसार, आफताब थाना से दामोदर नदी की ओर जाने वाले रास्ते से भाग निकला।

आईजी का निर्देश

बोकारो आईजी ने रामगढ़ एसपी को इस पूरे मामले की विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि जांच में दोषी पाए गए पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की पहचान कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

Ramgarh: क्या है पूरा मामला?

इस मामले ने तब तूल पकड़ा जब आफताब अंसारी की फरारी को लेकर थाना के बाहर सैकड़ों ग्रामीणों ने घेराव किया। आरोप है कि आफताब को पहले हिंदू टाइगर फोर्स के लोगों ने दुकान से जबरन उठाया और बाद में पुलिस ने हिरासत में लिया था। इसके बाद से वह लापता है।

अलिशा रानी की रिपोर्ट

Kishanganj Ganja Smuggling: असम से दरभंगा जा रहा था 80 किलो...

Kishanganj Ganja Smuggling: बिहार के किशनगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के...

Dhanbad Nagar Nigam Accident: धनबाद में नगर निगम के कचरा वाहन...

Dhanbad Nagar Nigam Accident: धैया ठाकुरकुल्ही निवासी 32 वर्षीय मिथलेश रजक की नगर निगम के कचरा वाहन की चपेट में आने के बाद इलाज...

Gumla Girls Subroto Cup: गुमला की बेटियों ने रचा इतिहास, सुब्रतो...

Gumla Girls Subroto Cup: दिल्ली के डॉ. बी.आर. आंबेडकर स्टेडियम में गुमला की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड को 65वें सुब्रतो मुखर्जी...