कोल्हरामपुर सिवमचक में रामकृपाल यादव ने आशीष डेयरी का किया उद्घाटन

आरा : बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार को कोल्हरामपुर स्थित शिवमचक गांव में आशिष डायरी का विधिवत उद्घाटन पूर्व सांसद रामकृपाल यादव ने किया। रामकृपाल यादव ने कहा कि कोल्हरामपुर सिवमचक के आसपास के गौ पालकों को इस आशिष डायरी के खुल जाने से रोजगार का अवसर प्राप्त होगा। उनको आर्थिक लाभ मिलेगा और किसानों की स्थिति सुधरेगी और यहां के लोग खुशहाल होंगे।

वहीं रामकृपाल यादव ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गव पालकों, बकरी, मुर्गा, मछली पालन करने वाले किसानों एवं मजदूर गरीबों को रोजगार हेतु विशेष रूप से 50 प्रतिशत तक सरकार सब्सिडी दें रही है। आप सभी लोग इस योजना का लाभ उठाकर अपने परिवार का जीवन खुशहाल कर सकते हैं। जब तक गांव समृद्ध नहीं होंगे तब देश खुशहाल नहीं होगा केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार आप सभी लोगों का चिंता करती है आप लोग इस योजना का लाभ उठाएं। आयोजनकर्ता बिनोद यादव पूर्व मुखिया ने मंच पर रामकृपाल यादव को अंगवस्त्र एवं बुफे देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा नेता एवं मीडिया प्रभारी भाई सनोज यादव, प्रेम प्रकाश यादव, मुखिया सुभाष यादव और दिग्विजय सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : अवैध हथियार के साथ किशोर समेत 5 गिरफ्तार

यह भी देखें :

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img