रामनवमी हमारी सनातन संस्कृति, मर्यादा व सामाजिक एकता का प्रतीक – नितिन नवीन

पटना : बिहार की राजधानी पटना में आगामी रामनवमी पर्व को भव्य, दिव्य एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर मंगलवार को पटना में श्री श्री रामनवमी शोभा यात्रा अभिनंदन समिति द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली शोभा यात्राओं की तैयारियों की समीक्षा करना और आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए रूपरेखा तय करना था।

रामनवमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, मर्यादा और सामाजिक एकता का प्रतीक है – नितिन नवीन

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बांकीपुर के विधायक नितिन नवीन ने कहा कि रामनवमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, मर्यादा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। भगवान श्रीराम के आदर्श सत्य, धर्म और करुणा आज भी समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि रामनवमी शोभा यात्रा अनुशासन, सौहार्द और सामाजिक समरसता का संदेश देती है, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं और आयोजकों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से श्री श्री रामनवमी शोभा यात्रा अभिनंदन समिति यह करती आई है।

Nitin Navin 2 3 22Scope News

वर्ष 2026 में पटना की रामनवमी और अधिक भव्य होगी

बैठक में तय किया गया कि वर्ष 2026 में पटना की रामनवमी और अधिक भव्य होगी। इस बैठक में इसी योजना के तहत रामनवमी शोभा यात्रा के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था व यातायात प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही इस वर्ष भी संबंधित समितियों को प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया जाएगा। किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधियों से सतर्क रहने की अपील की गई।

Nitin Navin 1 6 22Scope News

रामनवमी का यह पावन अवसर समाज को जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का माध्यम बने – BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

समापन में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने आयोजक समिति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रामनवमी का यह पावन अवसर समाज को जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का माध्यम बने। बैठक में रामनवमी शोभा यात्रा अभिनंदन समिति के सभी पदाधिकारी, भाजपा के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : नितिन नवीन को मिला दिल्ली में नया आशियाना, मकर संक्रांति के पहले हो सकते हैं शिफ्ट

अंशु झा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img