कार्यरतकर्मियों को नियुक्ति पत्र बांट वाहवाही लूट रही है महाठगबंधन की सरकार


Patna-कार्यरतकर्मियों को नियुक्ति पत्र (Appointment letter to working personnel)-

बिहार में वर्तमान में महागठबंधन की नहीं बल्कि महाठगबंधन की सरकार चल रही है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के द्वारा बेरोजगारों के आंखों में धूल झोंका जा रहा है.

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 4325 नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र बांटने का दावा सफेद झूठ है.

ये सभी 4325 राजस्व कर्मचारी अपने – अपने आवंटित अंचल कार्यालय में कार्यरत हैं.

नियुक्ति पत्र का वितरण सिर्फ आंकडो़ं की बाजीगरी है.

कार्यरतकर्मियों को नियुक्ति पत्र बांट वाहवाही लूटने की कोशिश

यह दावा है बिहार सरकार के पूर्व राजस्व मंत्री रामसुरत राय का.

उन्होंने दावा किया है कि इन सभी कर्मियों को 2 अगस्त 2022 को जिलावार आवंटन,

रैंडम कम्प्यूटर माध्यम से पारदर्शी तरीके से किया था,

उसी दिन राजस्व विभाग के वेबसाइट पर अपलोड भी कर दिया गया था.

बाद में संबंधित जिलाधिकारियों के द्वारा उन्हे नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया था.

सिर्फ आंकड़ों की बाजीगरी कर रहे हैं नीतीश

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सिर्फ आंकड़ों की बाजीगरी कर रहे हैं.

उनके इस खेल से यह भी स्पष्ट है कि 10 लाख नौकरी देने का वादा, वे लोग कैसे पूरा करेंगे?

हो सकता है कि आने वाले दिनों में,

विभिन्न विभागों में चार – पांच साल पहले से कार्यरत कर्मचारियों को भी,

तेजस्वी यादव फिर से नियुक्ति पत्र बांट कर,

राज्य के बेरोजगारों पर अपनी कृपा बरसाएंगे.

आप लोगों ने राज्य के युवाओं के साथ 10 लाख

और 20 लाख नौकरी देने का वादा नहीं बल्कि पाखंड किया है.

आप दोनों को अपने इस ढोंग के लिए अपनी गलती स्वीकार करते हुए,

राज्य की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

सीएम नीतीश कुमार आज जल 1006 नई नियुक्ति पत्र सौपेंगे

Saffrn

Trending News

Jharkhand BJP Visit: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे से कार्यकर्ताओं...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि उनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा...

Jharkhand BJP Meeting 2026: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कोर कमेटी...

 रांची में भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कोर कमेटी और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठनात्मक रणनीति और...

Viksit Bharat Mission: विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में...

 रांची में प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने विकसित भारत, गरीब कल्याण योजनाओं, रोजगार, एआई और सुशासन पर केंद्र...

Sudesh Mahto BJP Meeting: नितिन नबीन से मिले सुदेश महतो, NDA...

झारखंड दौरे पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने मुलाकात की। एनडीए की मजबूती और राज्यसभा चुनाव...

विक्रमशिला सेतु पर बना बेली ब्रिज तैयार, 7 जून से शुरू...

भागलपुर : भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद बॉर्डर रोड संगठन द्वारा बनाए गए चार बेली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img