Ranchi: 2.99 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, ऐसे लोगों को बनाता था निशाना

Ranchi: झारखंड की सीआईडी साइबर क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 2 करोड़ 99 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधी दिनेश कुमार, झारखंड के जमशेदपुर का रहने वाला है।

Ranchi: टेलीग्राम लिंक के जरिए ठगी

जानकारी के अनुसार, साइबर थाना कांड संख्या 88/2025 के अंतर्गत एक शिकायत दर्ज की गई थी, जिसमें बताया गया था कि टेलीग्राम ऐप के माध्यम से शेयर किए गए ग्लोबल इंडिया नामक साइट के लिंक पर क्लिक करने पर पीड़ित को “शिकागो बोर्ड ऑफ एक्सचेंज” में खाता खोलने और मेटल ट्रेडिंग में ऊंचे रिटर्न का लालच दिया गया। पीड़ित ने भरोसा कर विभिन्न बैंक खातों में कुल 2.99 करोड़ रुपए का निवेश कर दिया, जो बाद में साइबर ठगी का हिस्सा निकला।

जमशेदपुर में छापेमारी में पकड़ा गया आरोपी

जांच के दौरान सीआईडी की टीम ने जमशेदपुर पुलिस की सहायता से दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से जुड़े बैंक खातों की जांच में यह भी सामने आया कि एक ही दिन में एक इंडसइंड बैंक खाते में 1.15 करोड़ रुपए क्रेडिट हुए थे।

Ranchi: अन्य राज्यों में भी दर्ज हैं केस

बताया जा रहा है कि इस मामले से संबंधित इंडसइंड बैंक अकाउंट पहले से ही कई निवेश धोखाधड़ी मामलों में लिप्त पाया गया है। इस खाते के खिलाफ उत्तर प्रदेश के नोएडा (सेक्टर 36 पुलिस स्टेशन) और झारखंड में शिकायतें दर्ज हैं। इससे पता चलता है कि यह मामला एक अंतरराज्यीय साइबर ठग नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है।

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड में फ्रीज हुए 8,674...

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर अपराध और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े मामलों के बीच निर्दोष बैंक खाताधारकों को उनके खाते में अनजाने में पहुंचने...

Jharkhand High Court Compensation: 10.30 लाख से सीधे 16.22 लाख! इंजीनियरिंग...

Jharkhand High Court Compensation: झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को बड़ी राहत दी...

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...