Ranchi Airport पर मंगलवार को कोहरे के कारण एक फ्लाइट रद्द हुई और 14 फ्लाइटें देर से उड़ीं। Flight Delay से दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई रूट प्रभावित रहे।
Ranchi Airport Flight Update रांची: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची से मंगलवार को हवाई परिचालन प्रभावित रहा। Ranchi Airport से इंडिगो की रांची-दिल्ली फ्लाइट रद्द कर दी गई, जबकि इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस की कुल 14 फ्लाइटें निर्धारित समय से घंटों देरी से रवाना हुईं। Flight Delay के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा।

Ranchi Airport Flight Update:
इंडिगो की रांची-बेंगलुरु फ्लाइट सुबह 8:55 बजे की जगह दोपहर 2:00 बजे रवाना हुई। रांची-हैदराबाद विमान सुबह 9:30 बजे के बजाय दोपहर 3:18 बजे उड़ा। रांची-पटना फ्लाइट दोपहर 1:30 बजे की जगह 2:05 बजे और रांची-दिल्ली फ्लाइट दोपहर 2:45 बजे के बजाय शाम 5:51 बजे रवाना हुई। इसी तरह रांची-कोलकाता फ्लाइट शाम 4:10 की जगह 4:45 बजे, रांची-दिल्ली फ्लाइट शाम 5:45 की जगह 6:40 बजे, रांची-हैदराबाद फ्लाइट शाम 5:55 की जगह 6:30 बजे, रांची-अहमदाबाद फ्लाइट शाम 6:20 की जगह 6:45 बजे और रांची-मुंबई फ्लाइट शाम 6:50 की जगह 7:30 बजे उड़ी।
Key Highlights
Ranchi Airport से इंडिगो की रांची-दिल्ली फ्लाइट रद्द
इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस की 14 फ्लाइटें देरी से रवाना
सुबह के समय कोहरा Flight Delay का प्रमुख कारण
दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद सहित कई रूट प्रभावित
यात्रियों को शेड्यूल में बदलाव और इंतजार करना पड़ा
Ranchi Airport Flight Update:
एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों में भी देरी दर्ज की गई। रांची-दिल्ली फ्लाइट सुबह 10:05 बजे के बजाय 10:56 बजे, रांची-बेंगलुरु फ्लाइट सुबह 10:05 की जगह 10:40 बजे, रांची-मुंबई फ्लाइट सुबह 11:10 की जगह 11:30 बजे और रांची-दिल्ली फ्लाइट दोपहर 2:05 की जगह 2:40 बजे रवाना हुई। रांची-बेंगलुरु की एक अन्य फ्लाइट दोपहर 3:35 बजे के बजाय शाम 4:30 बजे उड़ी।
Ranchi Airport Flight Update:
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार सुबह के समय कोहरा और एयर ट्रैफिक कारणों से उड़ानों के संचालन में देरी हुई। मौसम सामान्य होने के बाद धीरे-धीरे उड़ानों का संचालन किया गया।
Highlights


