Ranchi : बीजेपी ने जारी किया पंच प्रण, जाने क्या है इसमें 5 खास बातें…

Ranchi : बीजेपी ने आज पहले चरण के मेनिफेस्टो के दौरान पंच प्रण जारी किया। इसके तहत राज्य की महिलाओं को गोगो दीदी योजना, बेरोजगार युवाओं को रोजगार और बेरोजगारी भत्ता, सस्ता गैस सिलेंडर सहित कुल पांच मेनिफेस्टो जारी किया है। पंच प्रण जारी करने के दौरान बीजेपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, शिवराज सिंह चौहान, हिमांता विश्व शरमा, अमर बाउरी, लक्ष्मीकांत वाजपेई, केंद्रीय मंत्री अन्नापूर्ण देवी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे।

Ranchi : जाने क्या है बीजेपी के पंच प्रण

1. भाजपा गोगो दीदी योजना शुरू करेगी, जिसके तहत झारखंड की हर महिला के बैंक खाते में हर महीने की 11 तारीख को 2100 रुपये तक की वित्तीय सहायताहस्तांतरित की जाएगी।
2. भाजपा राज्य में लक्ष्मी जोहार शुरू करेगी, जिसके तहत के सभी घरों में 500 रुपये में एलपीजी गैस सिलेंडर और साल में दो मुफ्त सिलेंडर उपलब्ध कराएगी।
3. भाजपा राज्य में सुनिश्चित रोजगार शुरू करेगी, जिसके तहत झारखंड में युवाओं के लिए 5 साल में 5 लाख स्वरोजगार के अवसर पैदा करेगी। इसके अलावा. 2.87 लाख खाली सरकारी पदों के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती की जाएगी। इसे सुनिश्चित करने के लिए पहली कैबिनेट बैठक में ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी. जिससे नवंबर 2025 तक 1.5 लाख भर्तियां पूरी हो जाएंगी।

3. इसके अलावा. एक वार्षिक कैलेंडर पेश किया जाएगा जिसमें सभी मौजूदा परीक्षाओं को एक ही परीक्षा में शामिल किया जाएगा।
4. भाजपा उन युवाओं की चुनौतियों का समाधान करेगी जो अपना करियर शुरू करने में संघर्ष कर रहे हैं। इसके लिए हम हर स्नातक और स्नातकोत्तर युवा को दो साल के लिए 2,000 रुपये प्रति माह का युवा साथी भत्ता देगी। इससे उन्हें अपनी पढ़ाई और करियर के खर्चों जैसे की किताबें और कोचिंग फीस को पूरा करने में मदद मिलेगी।
5. भाजपा राज्य में घर साकार शुरू करेगी जिसके तहत झामुमो सरकार के कुशासन को सुधारने और सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण आवास सुनिश्चित करने के लिए घरों के निर्माण के लिए मुफ्त बालू उपलब्ध कराएंगी तथा प्रधानमंत्री आवास योजना को पूर्ण रूप से लागू करके 21 लाख घरों का निर्माण और प्रत्येक को 1 लाख की बढ़ी हुई सहायता प्रदान करेगी। इसके अतिरिक्त, 2027 तक जल जीवन मिशन के माध्यम से 59 लाख घरों को नल के पानी का कनेक्शन प्रदान किया जाएगा।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...