Home South Chotanagpur Ranchi Ranchi Crime : बेखौफ अपराधी! पति की आंखों में पट्टी बांधकर पत्नी से दुष्कर्म में दो धराए, लूटपाट के बाद…

Ranchi Crime : बेखौफ अपराधी! पति की आंखों में पट्टी बांधकर पत्नी से दुष्कर्म में दो धराए, लूटपाट के बाद…

0
Ranchi Crime : बेखौफ अपराधी! पति की आंखों में पट्टी बांधकर पत्नी से दुष्कर्म में दो धराए, लूटपाट के बाद…

Ranchi Crime : रांची पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए लूटकांड और महिला से दुष्कर्म मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चान्हो थाना क्षेत्र के एक घर में लूटकांड और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें- Giridih : घर से निकले शख्स का तालाब में तैरता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस… 

23 अप्रैल को दिया था घटना को अंजाम

रांची ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि 23 अप्रैल की रात को तीन आरोपियों ने चान्हों थाना क्षेत्र के एक घर में लूटपाट के इरादे से घुसे से घुसे थे। इस दौरान आरोपियों ने घर की एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

ये भी पढ़ें- Ranchi : सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप के विरोध में आदिवासियों में उबाल, सीएम हेमंत का पुतला फूंका… 

Ranchi Crime : पति की आंखों में पट्टी बांधकर पत्नी से दुष्कर्म

पुलिस ने बताया कि लूटपाट के दौरान अपराधियों को ज्यादा पैसे नहीं मिले जिसके बाद आरोपियो ने दंपती से पैसे की मांग करने लगे और उन्हें डराने धमकाने लगे। डर के कारण दंपत्ति ने फोन पे के माध्यम से 5 हजार रुपये भी दिए थे। परंतु इसके बाद भी अपराधियो का मन नहीं भरा। और पैसे की लालच में उन्होंने दंपती को अगवा कर लिया और दोनों को जंगल की तरफ ले गए।

ये भी पढ़ें- Ranchi Breaking : मौत की डैम! धुर्वा डैम में फिर डूबा युवक, तलाश में जुटी पुलिस… 

जंगल में ले जाकर उन्होंने दंपत्ति को पेड़ से बांध दिया और फिर पति की आंखों पर पट्टी बांधकर आरोपियों ने बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं एक नाबालिग को निरुद्ध करते हुए उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है।

 

 

 

Bihar News और Jharkhand News – ताज़ा खबरें

Welcome to 22Scope — your trusted source for Bihar News (बिहार समाचार) and Jharkhand News (झारखंड समाचार). Stay updated with breaking headlines, politics, education, business, sports, and entertainment news from every district of Bihar and Jharkhand. पढ़ें ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, पटना न्यूज़, रांची न्यूज़, मुजफ्फरपुर अपडेट, धनबाद समाचार और लाइव अपडेट्स केवल 22Scope पर।