Advertisment

Ranchi Crime : बेखौफ अपराधी! पति की आंखों में पट्टी बांधकर पत्नी से दुष्कर्म में दो धराए, लूटपाट के बाद…

Ranchi Crime : रांची पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए लूटकांड और महिला से दुष्कर्म मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चान्हो थाना क्षेत्र के एक घर में लूटकांड और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें- Giridih : घर से निकले शख्स का तालाब में तैरता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस… 

23 अप्रैल को दिया था घटना को अंजाम

रांची ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि 23 अप्रैल की रात को तीन आरोपियों ने चान्हों थाना क्षेत्र के एक घर में लूटपाट के इरादे से घुसे से घुसे थे। इस दौरान आरोपियों ने घर की एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

ये भी पढ़ें- Ranchi : सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप के विरोध में आदिवासियों में उबाल, सीएम हेमंत का पुतला फूंका… 

Ranchi Crime : पति की आंखों में पट्टी बांधकर पत्नी से दुष्कर्म

पुलिस ने बताया कि लूटपाट के दौरान अपराधियों को ज्यादा पैसे नहीं मिले जिसके बाद आरोपियो ने दंपती से पैसे की मांग करने लगे और उन्हें डराने धमकाने लगे। डर के कारण दंपत्ति ने फोन पे के माध्यम से 5 हजार रुपये भी दिए थे। परंतु इसके बाद भी अपराधियो का मन नहीं भरा। और पैसे की लालच में उन्होंने दंपती को अगवा कर लिया और दोनों को जंगल की तरफ ले गए।

ये भी पढ़ें- Ranchi Breaking : मौत की डैम! धुर्वा डैम में फिर डूबा युवक, तलाश में जुटी पुलिस… 

जंगल में ले जाकर उन्होंने दंपत्ति को पेड़ से बांध दिया और फिर पति की आंखों पर पट्टी बांधकर आरोपियों ने बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं एक नाबालिग को निरुद्ध करते हुए उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है।

 

 

 

Garhwa Tiger Attack: तेवाली गांव के जंगल में बाघ ने पालतू...

गढ़वा के भंडरिया थाना क्षेत्र के तेवाली गांव में बाघ ने पालतू भैंस का शिकार किया। वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है...

Bankipur By Election Result: क्या उपचुनाव के नतीजे बिहार के जनादेश...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत के बाद राजनीतिक विश्लेषण तेज। क्या उपचुनाव के नतीजे बिहार के जनादेश का संकेत हैं, पढ़ें...

Ranchi Crime: पंडरा और जगन्नाथपुर में महिलाओं से Gold Chain Snatching,...

रांची के पंडरा और जगन्नाथपुर इलाके में महिलाओं से सोने की चेन छिनतई की दो घटनाएं सामने आईं। बाइक सवार बदमाश वारदात के बाद...