Thursday, July 31, 2025

Related Posts

Ranchi Crime : अफीम के सौदागर, सलाखों के पार, हुआ कुछ यूं…

Ranchi Crime – रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नामकुम थाना क्षेत्र से चार अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक तस्कर अभी भी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी धर-पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नामकुम इलाके में अफीम की खरीद-बिक्री की जा रही है। जिसके बाद पुलिस की एक टीम ने कार्रवाई करते हुए चारों तस्करों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए तस्करों में शिवम कुमार, दीपक मुंडा और शनिचरवा मुंडा व एक अन्य व्यक्ति शामिल है। जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

ये भी पढ़ें- Simdega : भीड़ पर अचानक मधुमक्खियों का हमला, फिर जो हुआ… 

जबकि एक अन्य आरोपी मौका देखकर फरार हो गया है। पुलिस ने इन तस्करों के पास से 700 ग्राम अफीम के साथ 90 हजार कैश और वेटिंग मशीन भी बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस को तस्करों ने बताया कि जब्त किये गए पैसे अफीम की डिलीवरी से मिले थे।

 

 

127,000FansLike
22,000FollowersFollow
587FollowersFollow
562,000SubscribersSubscribe