घरेलू Gas आपूर्ति को लेकर रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री का गैस कंपनी एवं एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश, सुनिश्चित करें होम डिलीवरी

Ranchi: Ranchi DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज देर शाम कार्यालय कक्ष में घरेलू Gas की आपूर्ति में आ रही कठिनाइयों की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में Gas आपूर्ति की वर्तमान स्थिति, उपभोक्ताओं को हो रही समस्याओं तथा वितरण प्रणाली में आ रही बाधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

समयबद्ध एवं सुचारु रूप से होम डिलीवरी सुनिश्चित करने का निर्देश

बैठक में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि आम उपभोक्ताओं को समय पर Gas उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी गैस कंपनियों एवं वितरकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक उपभोक्ता तक समयबद्ध एवं सुचारु रूप से होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को कम से कम असुविधा हो।

उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा सभी गैस कंपनियों को लंबित बुकिंग को शीघ्र निष्पादित करने तथा बैकलॉग समाप्त करने पर विशेष जोर दिया गया। उपायुक्त द्वारा संबंधित तेल कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) के प्रतिनिधियों को आपूर्ति श्रृंखला को और सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक कदम उठाने को कहा गया।

अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों के कार्यालयों में भीड़ न लगाएं

Gas कंपनियों द्वारा उपभोक्ताओं विशेषकर Indane गैस उपभोक्ताओं से आग्रह किया गया है कि गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए एवं बुकिंग करने के बाद अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों के कार्यालयों में भीड़ न लगाएं। सभी एजेंसियों को उपभोक्ताओं के घर तक गैस पहुंचाने के निर्देश हैं, अतः होम डिलीवरी की सुविधा का लाभ उठाएं। जिन उपभोक्ताओं को आपातकाल में गैस की आवश्यकता है वो HPCL और BPCL के 5 लीटर के सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं।

आपातकालीन स्थिति में HPCL और BPCL के 5 लीटर का गैस सिलेंडर उपलब्ध

आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा गैस कंपनियों को 5 लीटर की गैस सिलेंडर की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। उपभोक्ता आवश्यकतानुसार एचपीसीएल एवं बीपीसीएल के 5 लीटर के छोटे गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ताओं को अपना उपभोक्ता कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। साथ ही सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया कि 5 लीटर सिलेंडर वितरण के पश्चात उसकी विधिवत एंट्री सुनिश्चित करें, ताकि रिकॉर्ड पारदर्शी बना रहे।

ऐसे करें रिफिलिंग की बुकिंग

बैठक में गैस कंपनियों द्वारा जानकारी दी गई कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए IVR, MISS CALL सुविधा एवं ONLINE/Web माध्यम से गैस बुकिंग की व्यवस्था उपलब्ध है। उपभोक्ताओं से इन सुविधाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने का अनुरोध किया गया, ताकि प्रक्रिया सरल एवं पारदर्शी बनी रहे।

घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण एवं कालाबाजारी पर सख्त रुख अपनाते हुए उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने संबंधित पदाधिकारियों को नियमित निगरानी एवं औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की अनियमितताओं में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसके अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने आंगनबाड़ी केंद्रों, मध्यान्ह भोजन योजनाओं, अस्पतालों एवं अन्य आवश्यक संस्थानों में गैस आपूर्ति की स्थिति की भी समीक्षा की। संबंधित पदाधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि इन सभी आवश्यक स्थानों पर गैस की आपूर्ति सुचारु रूप से जारी है।

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि “घरेलू गैस आमजन की बुनियादी आवश्यकता है, इसकी आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार्य नहीं है। सभी संबंधित विभाग एवं एजेंसियां समन्वय स्थापित कर कार्य करें ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

बैठक में अपर समाहर्त्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं बुण्डू, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, विभिन्न तेल कंपनियों के प्रतिनिधि एवं गैस एजेंसियों के प्रबंधक उपस्थित थे।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img