Ranchi : झारखंड में कोरोना पॉजिटिव का पहला मामला सामने आया है। मुंबई से आए फिल्ममेकर लाल विजय शाहदेव कोरोना से संक्रमित पाए गए है। वह मुंबई से रांची आ रहे थे, उसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए। जांच में वह कोरोना पॉजिटिव निकले। लाल विजय शाहदेव को सेंटाविटा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके बाद इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी गई।
फेसबुक पर पोस्ट लिख कर लाल विजय शाहदेव ने खुद दी जानकारी
उन्होंने अपने फेस्बुक पोस्ट पर लिखा की भारत में 257 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और मैं भी उनमें शामिल हो गया हुं। 22 मई को जब मैं मुंबई से रांची आ रहा था। इस दौरान मेरी तबीयत बिगड़ गई और मैं बेहोश हो गया। झाारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन का सदस्य होने के नाते मुझे कुछ फिल्मों का रिव्यू करना था लेकिन तबीयत खराब होने के कारण मैं यह कार्य नहीं कर पाया। इस