रांची-गोवा सीधी विमान सेवा अब दो फरवरी से शुरू होगी

रांची. इंडिगो की रांची-गोवा सीधी विमान सेवा 16 जनवरी से बंद कर दी गयी.

यह सेवा दो फरवरी से फिर से शुरू होगी. विमान संख्या 6ई 6932 रांची-गोवा शाम 4.50 बजे उड़ेगी और गोवा शाम 7.30 बजे पहुंचेगी.

इसे भी देखें- मैक्लुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान एक डिग्री……. 

वहीं, विमान संख्या 6ई- 6931 दोपहर 2.00 बजे उड़ेगी और रांची शाम 4.15 बजे पहुंचेगी, इंडिगो के अधिकारी ने बताया कि विमान की उपलब्धता के कारण एक बार फिर से रांची से गोवा के लिए विमान सेवा शुरू की जा रही है. हालांकि, विमान संख्या और समय सरणी में बदलाव किया गया है.

इसे भी देखें-सीके नायडू अंडर-23 मैच में रॉबिन मिंज ने जड़ा दोहरा शतक, झारखंड का पलड़ा भारी

वर्तमान में 6ई 2323/2054 गोवा-रांची-गोवा विमान सेवा बंद की गयी है. उक्त विमान गोवा से शाम 5.40 बजे रांची आता था और रांची से गोवा के लिए शाम 6.10 बजे उड़ान भरता था.

Share with family and friends: