Ranchi Home Guard Corruption Case: कंपनी कमांडर ने ACB में की शिकायत, अवैध वसूली के गंभीर आरोप

रांची में होमगार्ड के बर्खास्त कंपनी कमांडर ने ACB में अवैध वसूली की शिकायत की. अधिकारियों पर लाखों रुपये मांगने और ऑनलाइन भुगतान लेने के आरोप लगे.


रांची होमगार्ड वसूली मामला: बर्खास्त कंपनी कमांडर ने ACB में दर्ज कराई शिकायत

Ranchi Home Guard Corruption Case रांची: होमगार्ड विभाग में भ्रष्टाचार का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है. कंपनी कमांडर पद से बर्खास्त कैलाश प्रसाद यादव ने बुधवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के पास गंभीर शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में उन्होंने होमगार्ड मुख्यालय में तैनात कई अधिकारियों पर निलंबन समाप्त होने के बाद अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है.

शिकायत के साथ प्रस्तुत डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्यों को देखते हुए ACB ने मामले को गंभीर माना है. प्रारंभिक संकेत हैं कि ब्यूरो इस प्रकरण की गोपनीय जांच शुरू कर सकता है.

Ranchi Home Guard Corruption Case : निलंबन हटने के बाद वसूली का आरोप

कैलाश प्रसाद यादव ने ACB को बताया कि निलंबन समाप्त होने के बाद उन्हें प्रताड़ित कर अवैध वसूली की गई. उन्होंने दावा किया कि उनसे कहा गया कि मामला रफा-दफा करने के लिए DIG होमगार्ड को तीन लाख और DG को पांच लाख रुपये देने होंगे. पैसा नहीं देने पर सख्त कार्रवाई की धमकी दी गई.


Key Highlights

  • बर्खास्त कंपनी कमांडर कैलाश प्रसाद यादव ने ACB में अवैध वसूली की शिकायत दर्ज कराई.

  • होमगार्ड मुख्यालय के कई अधिकारियों पर ऑनलाइन और कैश भुगतान लेने के आरोप.

  • शिकायतकर्ता ने ट्रांजैक्शन के डिजिटल साक्ष्य ACB को सौंपे.

  • निलंबन से मुक्त होने के बाद दबाव बनाकर वसूली करने का आरोप.

  • मामले की ACB द्वारा गोपनीय जांच की संभावना.


Ranchi Home Guard Corruption Case : कई अधिकारियों पर आरोप, ऑनलाइन ट्रांसफर के साक्ष्य सौंपे

शिकायतकर्ता के अनुसार वसूली में शामिल अधिकारियों में शामिल हैं:

  • अनूप कुमार, प्रभारी निरीक्षक, स्थापना शाखा

  • सूरज प्रकाश, DIG होमगार्ड के गोपनीय रीडर

  • दीपक कुमार, DG होमगार्ड के गोपनीय रीडर

  • संजय कुमार सिंह, निरीक्षक, OTD शाखा

कैलाश के अनुसार:

  • दीपक कुमार ने उनसे 15 हजार रुपये लिये, जिसमें से 10 हजार रुपये अपनी पत्नी के खाते में ट्रांसफर कराए.

  • अनुज कुमार ने कैश और ऑनलाइन मिलाकर 45 हजार रुपये लिए.

  • संजय सिंह ने 8 हजार रुपये लिए.

  • सूरज प्रकाश ने कुल 37 हजार रुपये वसूले.

इसके अलावा शिकायत में यह भी कहा गया है कि उनसे आगे 8 लाख रुपये देने के लिए दबाव बनाया गया.

Ranchi Home Guard Corruption Case : 24 नवंबर को बर्खास्त किया गया था

होमगार्ड मुख्यालय ने कैलाश प्रसाद यादव को 24 नवंबर को बर्खास्त किया था. उन पर कथित रूप से जवानों की फर्जी नियुक्ति कराने का आरोप था. बर्खास्तगी के कुछ दिनों बाद उन्होंने होमगार्ड के वरिष्ठ अधिकारियों पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए ACB में शिकायत दी है.

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img