बांका में शराब माफियाओं का तांडव : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, एएसआई व होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल

बांका में शराब माफियाओं का तांडव : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, एएसआई और होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल

बांका : जिले में शराब माफियाओं के हौसले बुलंद दिखाई दिए जब कोझी गांव में छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एएसआई विश्वजीत कुमार और होमगार्ड जवान दशरथ यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

Goal 7 22Scope News

अवैध शराब निर्माण और भंडारण की सूचना पर पहुंची थी टीम

जिला उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि कोझी गांव में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का निर्माण और भंडारण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर विभाग की एक टीम मौके पर छापेमारी के लिए पहुंची। तभी शराब माफियाओं ने अचानक लाठी-डंडों और पत्थरों से टीम पर हमला बोल दिया।

B5 22Scope News

B1 22Scope News

जिला उत्पाद अधीक्षक पहुंचे अस्पताल, जख्मियों का जाना हाल

हमले में एएसआई विश्वजीत कुमार और जवान दशरथ यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों घायलों को तत्काल अमरपुर रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिला उत्पाद अधीक्षक रवींद्र कुमार स्वयं रेफरल अस्पताल पहुंचे और घायल कर्मियों का हालचाल जाना।

शराब निर्माण की गुप्त सूचना मिलने पर कार्रवाई के लिए भेजा गया था

उन्होंने बताया कि टीम को शराब निर्माण की गुप्त सूचना मिलने पर कार्रवाई के लिए भेजा गया था। इसी दौरान शराब माफियाओं ने टीम पर हमला कर दिया। दो कर्मी घायल हुए हैं। दोषियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही सभी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र पुलिस ने कड़ी तलाशी अभियान शुरू कर दी है। ग्रामीणों में भी इस घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है।

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...