रांची जमीन घोटाला: एसीबी ने Nexgen संचालक विनय सिंह को अवैध जमाबंदी मामले में गिरफ्तार किया। गैर मजरुआ खास और जंगल-झाड़ी जमीन पर फर्जी जमाबंदी का आरोप।
Ranchi Land Scam: रांची झारखंड में जमीन घोटालों पर शिकंजा कसते हुए एसीबी ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। रांची जमीन की अवैध जमाबंदी मामले में Nexgen कंपनी के संचालक विनय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

विनय सिंह पर गंभीर आरोप है कि उन्होंने आपराधिक षड्यंत्र रचकर गैर मजरुआ खास और जंगल-झाड़ी किस्म की जमीन की अवैध जमाबंदी कराई। यह मामला 2013 का है, जब हजारीबाग के डीसी कार्यालय ने पांच प्लॉट की जमाबंदी को अवैध बताते हुए रद्द कर दिया था।
Key Highlights
जमीन की अवैध जमाबंदी मामले में एसीबी ने Nexgen संचालक विनय कुमार सिंह को गिरफ्तार किया।
विनय पर गैर मजरुआ खास और जंगल-झाड़ी जमीन की फर्जी जमाबंदी कराने का आरोप।
2013 में हजारीबाग डीसी कार्यालय ने पांच प्लॉट की जमाबंदी रद्द की थी।
उसी साल राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जमाबंदी को वैध ठहराया।
हजारीबाग वन प्रमंडल ने चेतावनी दी थी कि यह अधिसूचित वन भूमि है।
भारतीय वन अधिनियम का उल्लंघन कर अवैध जमाबंदी कराई गई।
Ranchi Land Scam:
लेकिन उसी साल राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इस जमाबंदी को सही ठहराया, जिससे मामले पर संदेह और गहराया। उस समय हजारीबाग वन प्रमंडल पदाधिकारी ने भी पत्र जारी कर यह स्पष्ट किया था कि जिस जमीन की जमाबंदी की गई, वह अधिसूचित वन भूमि है। ऐसे क्षेत्र में किसी तरह का गैर वानिकी कार्य या अतिक्रमण करना भारतीय वन अधिनियम का उल्लंघन है।
Ranchi Land Scam:
इसके बावजूद, आरोप है कि विनय सिंह ने अधिकारियों के साथ मिलकर गैर मजरुआ खास जंगल खाते की जमीन की गलत तरीके से जमाबंदी कराई। इस मामले में 25 सितंबर को हजारीबाग थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद एसीबी ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की। इस गिरफ्तारी से एक बार फिर झारखंड में जमीन घोटालों और सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत पर सवाल खड़े हो गए हैं।
Highlights