Ranchi Municipal Election: रांची नगर निगम चुनाव में 2018 के मुकाबले 5.95% कम मतदान। रांची में 43.35% जबकि बुंडू में 74.10% वोटिंग दर्ज, कई केंद्रों पर अव्यवस्था।
Ranchi Municipal Election रांची: नगर निकाय चुनाव के दौरान राजधानी रांची में मतदाताओं को भारी अव्यवस्था और भ्रम की स्थिति का सामना करना पड़ा। इसका सीधा असर मतदान प्रतिशत पर दिखा। वर्ष 2018 के मुकाबले इस बार 5.95 प्रतिशत कम मतदान हुआ। जहां 2018 में 49.30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था, वहीं इस बार महज 43.35 प्रतिशत वोटिंग हो सकी।
इसके उलट बुंडू नगर पंचायत में मतदाताओं ने उत्साह दिखाते हुए पिछले चुनाव की तुलना में 2.10 प्रतिशत अधिक मतदान किया। वर्ष 2018 में बुंडू में 72 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो इस बार बढ़कर 74.10 प्रतिशत पहुंच गया।
Ranchi Municipal Election: रांची में अव्यवस्था से घटी वोटिंग
रांची नगर निगम क्षेत्र के अधिकांश इलाकों में मतदाता सूची और मतदान केंद्रों को लेकर भ्रम की स्थिति बनी रही। एक ही परिवार के सदस्यों के अलग-अलग केंद्र निर्धारित कर दिये गये, जिससे सैकड़ों मतदाता दिनभर इधर-उधर भटकते रहे।
मतदाता सूची में नाम ढूंढने में देरी के कारण केंद्रों पर लंबी कतारें लग गयीं। तेज धूप में खड़े लोगों का धैर्य जवाब देने लगा। बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई केंद्रों से दर्जनों मतदाता बिना वोट डाले लौट गये क्योंकि उनका नाम सूची में नहीं मिल पाया।
हिंदपीढ़ी क्षेत्र में पार्षद प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच विवाद भी हुआ। वार्ड 53 और डीपीएस स्कूल स्थित बूथ पर भी हंगामे की सूचना मिली।
Ranchi Municipal Election: रांची में सुस्त रही मतदान की रफ्तार
रांची नगर निगम में सुबह नौ बजे तक मात्र 7.28 प्रतिशत मतदान हुआ था।
सुबह 11 बजे तक यह आंकड़ा 11.74 प्रतिशत पहुंचा।
दोपहर एक बजे तक 24.90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
तीन बजे तक यह बढ़कर 34.16 प्रतिशत हुआ।
शाम पांच बजे कुल मतदान 43.35 प्रतिशत पर पहुंच सका।
मतदान प्रतिशत के आंकड़े बताते हैं कि पूरे दिन मतदान की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी रही।
Key Highlights
रांची में 2018 के मुकाबले 5.95 प्रतिशत कम मतदान
कुल मतदान 43.35 प्रतिशत पर सिमटा
बुंडू में 74.10 प्रतिशत मतदान, 2.10 प्रतिशत की बढ़ोतरी
मतदाता सूची और केंद्र बदलाव से सैकड़ों लोग भटके
कई केंद्रों पर हंगामा और अव्यवस्था की शिकायत
Ranchi Municipal Election: बुंडू में सुबह से दिखा उत्साह
बुंडू नगर पंचायत में सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें दिखीं।
सुबह नौ बजे तक 11.74 प्रतिशत मतदान हो चुका था।
सुबह 11 बजे यह 25.16 प्रतिशत पहुंच गया।
दोपहर एक बजे 39.77 प्रतिशत और
तीन बजे तक 55.12 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
शाम पांच बजे तक कुल 74.10 प्रतिशत मतदान हुआ।
बुंडू में मतदाताओं ने 2018 के मुकाबले 2.10 प्रतिशत अधिक मतदान कर उत्साह का परिचय दिया।
पुरुष आगे, थर्ड जेंडर की भागीदारी शून्य
कुल मतदान में 50.68 प्रतिशत पुरुषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि 49.32 प्रतिशत महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस चुनाव में किसी भी थर्ड जेंडर मतदाता द्वारा वोट नहीं डाले जाने की जानकारी सामने आयी है।
सेंट फ्रांसिस स्कूल स्थित केंद्र पर दिव्यांग मतदाताओं ने कठिनाइयों के बावजूद मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।
Highlights


