Ranchi Murder : घर से निकली महिला फिर लौट कर वापस नहीं आई, हुआ क्या जानिए….

Ranchi Murder – रांची के अनगड़ा में एक महिला की हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। यह घटना अनगड़ा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही अनगड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था

जानकारी के अनुसार घटना उस वक्त घटी जब घर पर कोई नहीं था। मृत महिला के पति राजधानी रांची में रहकर रिपेयरिंग का काम करतें हैं। घटना वाली रात उसके दो पुत्र हत्या के दिन गांव के बगल में ही किसी शादी समारोह में गए हुए थे। इसी दौरान रात में महिला किसी काम से बाहर निकली थी।

ये भी पढ़ें- Suspension के बाद जेपी वर्मा का बड़ा बयान…

उसके बाद वह लौटकर घर वापस नहीं आई। उसका शव घर से ही महज 200 मीटर की दूरी पर पाया गया। महिला का शव देखकर प्रतीत हो रहा है कि उसके सर पर किसी हथियार से जोरदार वार किया गया है। उसके सर पर गहरे जख्म के निशान है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जांच के बाद ही मामले का पता चल पाएगा।

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...