
रांची में Paddy Procurement सोमवार से शुरू होगी। जिले में 3.50 लाख क्विंटल लक्ष्य तय, 7755 किसानों का पंजीकरण और 43 केंद्र बनाए गए हैं।
Ranchi Paddy Procurement Update रांची: राज्यभर में सोमवार से धान की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसी क्रम में रांची जिला प्रशासन ने धान अधिप्राप्ति को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में किसानों से धान खरीद के लिए कुल 43 अधिप्राप्ति केंद्र बनाए गए हैं। Paddy Procurement के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए प्रत्येक केंद्र पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी व्यवस्था की गई है।
रांची जिले में इस खरीफ सीजन में कुल 3.50 लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 11 राइस मिलों को चयनित कर अधिप्राप्ति केंद्रों से जोड़ा गया है, ताकि धान का उठाव और मिलिंग समय पर सुनिश्चित की जा सके।
Key Highlights
• रांची जिले में 3.50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य तय
• कुल 43 अधिप्राप्ति केंद्रों पर Paddy Procurement की व्यवस्था
• अब तक 7755 किसानों का Farmers Registration पूरा
• धान की खरीद 2450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से
• सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और सीसीटीवी तैनात
Ranchi Paddy Procurement Update
जिले में अब तक 7755 किसानों का रजिस्ट्रेशन पूरा हो चुका है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नए किसान भी धान बेचने के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए किसान https://uparjan.jharkhand.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर किसानों को 2450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा। भीड़ प्रबंधन और समयबद्ध खरीद सुनिश्चित करने के लिए मोबाइल ऐप के माध्यम से स्लॉट बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
Ranchi Paddy Procurement Update
जिले के विभिन्न प्रखंडों में अधिप्राप्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं। कांके प्रखंड में अरसंडे और उरुगुटू, रातू में तारूप और पाली, अनगड़ा में सालहन और जोन्हा, बुढ़मू में गिंजोठाकुरगांव और चकमे, ईटकी में कुर्गी, बेड़ो में बेड़ो और हरिहरपुर जामटोली, सिल्ली में सिल्ली, रामपुर और टुटकी, लापुंग में मालगो और लापुंग, ओरमांझी में ईचादाग, ओरमांझी और पांचा, खलारी में तुमांग, मांडर में ब्राम्बे मंदरों को अधिप्राप्ति केंद्र बनाया गया है।
इसके अलावा चान्हो प्रखंड में सॉस और चोरेया, तमाड़ में नावाडीह, तमाड़, मल्हान भुइयांडीह और मरधान, बुंडू में ताउ, कांची और बुंडू, राहे में राहे और बी. नावाडीह, सोनाहातू में हारिण, बारूहातू, जामुदाग एफपीओ और हेसाडीह, नामकुम में नामकुम और डुंगरी तथा नगड़ी प्रखंड में चिपरा, नारो और नगड़ी को धान अधिप्राप्ति केंद्र के रूप में चिह्नित किया गया है।
Highlights




