एलएन मिश्रा कॉलोनी में गोलीबारी मामले के तीन अपराधियों को रांची पुलिस ने सड़क पर कराया परेड

रांचीः सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के पंडरा ओपी क्षेत्र में 26 सितंबर को मनीष कुमार नाम के युवक को एलएन मिश्रा कॉलोनी के पास अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था। इस कांड का उद्भेन करते हुए पुलिस ने पहले 6 अपराधियों की गिरफ्तारी की थी। वहीं मुख्य आरोपी बिट्टू पांडे उर्फ सुजीत उपाध्याय समेत उसके साथी अतुल चंद्र और विवेक को गिरफ्तार किया गया है।

अपराधियों को सड़क पर कराया परेड

गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक ऑटोमेटिक पिस्टल और एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। साथ ही 7 जिंदा गोली और 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। वहीं जिस गाड़ी से इस गोली कांड को अंजाम दिया गया था। उसे भी बरामद किया गया है। पुलिस ने इन अपराधियों की सड़क पर परेड भी कराई है। इसके तहत कोतवाली थाने से इन तीनों अपराधियों को कोर्ट तक हाथ में हथकड़ी लगाकर पैदल ले जाया गया है। ताकि लोगों के जेहन से अपराधियों का खौफ खत्म हो सके।

रिपोर्टः कमल कुमार

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img