Ranchi Ration Scam: अमीरों ने गरीबों का हक छीना, हजारों फर्जी राशन कार्ड रद्द

 रांची में राशन कार्ड जांच के दौरान आयकरदाता, जीएसटी होल्डर और कंपनी मालिक मुफ्त राशन लेते पकड़े गए। हजारों कार्ड रद्द किए गए हैं।


Ranchi Ration Scam रांची: राजधानी रांची में सरकारी राशन योजना के दुरुपयोग का बड़ा मामला सामने आया है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) और राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत गरीबों और जरूरतमंदों को मिलने वाला मुफ्त राशन आर्थिक रूप से संपन्न लोग उठा रहे थे। जांच में कंपनियों के मालिक, आयकरदाता, जीएसटी होल्डर, चारपहिया वाहन मालिक और पांच एकड़ से अधिक सिंचित जमीन रखने वाले लोग भी गरीब श्रेणी में शामिल पाए गए हैं।

मामला सामने आने के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग ने बड़े स्तर पर राशन कार्डों की स्क्रूटनी शुरू कर दी है। विभाग अब अपात्र लोगों के नाम सूची से हटाने के साथ कानूनी कार्रवाई और राशन की रिकवरी की तैयारी कर रहा है।

Ranchi Ration Scam:अलग-अलग श्रेणी बनाकर हो रही स्क्रूटनी

खाद्य आपूर्ति विभाग ने जांच के लिए आयकरदाता, जीएसटी होल्डर, जमीन मालिक, वाहन मालिक और कंपनियों के संचालकों की अलग-अलग श्रेणियां बनाई हैं। जांच के दौरान लगातार अपात्र लाभुकों की पहचान हो रही है।

विभाग कुल 15,431 आयकरदाता राशन कार्डधारियों की जांच कर रहा है। इनमें से अब तक 2,881 कार्डधारियों के नाम हटाए जा चुके हैं, जबकि 10,844 मामलों की जांच अभी जारी है।

इसी तरह व्यवसाय करने वाले 75 जीएसटी होल्डर्स के राशन कार्ड रद्द किए गए हैं। वहीं 245 कंपनियों के मालिक भी मुफ्त राशन लेते पकड़े गए, जिनके कार्ड निरस्त कर दिए गए हैं। इस श्रेणी में अभी 1,215 कार्ड जांच के दायरे में हैं।


Key Highlights:

  • रांची में अमीर लोग उठा रहे थे गरीबों का मुफ्त राशन

  • आयकरदाता, जीएसटी होल्डर और कंपनी मालिक जांच में पकड़े गए

  • हजारों राशन कार्ड रद्द, कई मामलों में जांच जारी

  • डबल राशन और मृत लाभुकों के नाम भी हटाए गए

  • अपात्र लोगों से राशन रिकवरी और कानूनी कार्रवाई की तैयारी


Ranchi Ration Scam:जमीन और वाहन मालिक भी निकले अपात्र

जांच में यह भी सामने आया कि पांच एकड़ से अधिक सिंचित जमीन रखने वाले कई लोग भी गरीब श्रेणी में शामिल होकर मुफ्त राशन ले रहे थे। विभाग ने ऐसे 1,66,018 लोगों की स्क्रूटनी की, जिसमें 7,542 राशन कार्ड रद्द किए गए हैं।

इसके अलावा 665 चारपहिया वाहन मालिकों के राशन कार्ड भी निरस्त किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Ranchi Ration Scam:डबल राशन और मृत लाभुकों के नाम हटे

जांच के दौरान 4,339 ऐसे राशन कार्ड मिले, जिनके जरिए दोहरा लाभ लिया जा रहा था। इसके अलावा कई महीनों से राशन नहीं उठाने वाले 19,600 लोगों के नाम सूची से हटाए गए हैं।

विभाग ने 1,227 मृत राशन कार्डधारकों के नाम भी सूची से विलोपित कर दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य वास्तविक जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

Ranchi Ration Scam:रिकवरी और कानूनी कार्रवाई की तैयारी

खाद्य आपूर्ति विभाग अब अपात्र लाभुकों से बाजार दर पर राशन की रिकवरी करने की तैयारी में है। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और तकनीकी रूप से मजबूत बनाया जाएगा, ताकि इस तरह की गड़बड़ियों पर रोक लग सके।

Saffrn

Trending News

गोपालपुर कैश बैंक लूटकांड का खुलासा, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट...

पटना : पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में 13 मई को हुए कैश बैंक लूटकांड मामले में पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।...

Jharkhand T20 League 2026: झारखंड के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच,...

जेएससीए जून में झारखंड टी-20 लीग 2026 का आयोजन करेगा। टूर्नामेंट के जरिए खिलाड़ियों को राष्ट्रीय पहचान और आईपीएल तक पहुंचने का मौका मिल...

CBSE Syllabus Change Crisis: रांची में 9वीं के छात्रों की 7.5...

 सीबीएसई के नए सिलेबस बदलाव से रांची में 9वीं के छात्रों की करोड़ों रुपये की किताबें बेकार हो गईं। नई किताबें बाजार में नहीं...

LNMI Placement 2026: मुश्किल बाजार हालात के बीच 90% छात्रों को...

 पटना के एलएनएमआई संस्थान ने प्लेसमेंट सत्र 2026 में 90 फीसदी छात्रों का प्लेसमेंट कराया। एक छात्र को 17.35 लाख रुपये का सबसे बड़ा...

AI Museum Future: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बदलेंगे संग्रहालय, बापू टावर में...

पटना के बापू टावर में विश्व संग्रहालय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भविष्य के संग्रहालयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल तकनीक की भूमिका पर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img