Commercial Advertisment

Ranchi एसएसपी ने 7 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड, ये थी वजह…

Ranchi : रांची पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर इन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। इन पर काम के दौरान लापरवाही बरतने और सही तरीके से काम नहीं करने के कारण कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : अब न्याय पाने के लिए नहीं जाना होगा दूर, मांडर में आज खुलेगा ग्राम न्यायालय… 

Ranchi : काम में लापरवाही बरतने की मिली सजा

दरअसल हुआ यूं कि रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को शिकायते मिल रही थी कि बुटी मोड़ में लगातार अवैध रूप से बस पार्किंग किया जाता है और सवारियों को उतारा और चढ़ाया जाता है जिससे कि आवाजाही में दिक्कत आती है और जाम भी लगता है। शिकायत मिलने के बाद कल रात एसएसपी औचल निरीक्षण पर निकले तो देखा कि शिकायत सही मिली और बस को जहां-तहां पार्किंग करके सवारी उतारा और चढ़ाया जा रहा है, जबकि ड्यूटी पर तैनात जवान आराम फरमा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Ranchi : शहर में रात के 10 बजे के बाद डीजे बजाया तो… 

इस लापरवाही को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्रवाई करते हुए एक इंस्पेक्टर निकोलस सुरीन सहित 4 आरक्षी जितेन्द्र कुमार, श्रीनाथ कुमार, गौरव कुमार सिहं, गजेन्द्र तिवारी को सस्पेंड कर दिया। इसके अलावे भी एसएसपी ने गश्ती के दौरान लापरवाही बरतने के लिए रातू थाना के सब इंस्पेक्टर बामशंकर यादव और एएसआई संजय कुमार को निलंबित कर दिया है।

 

 

National Unity Day Celebration Kevadia: राष्ट्रीय एकता दिवस पर केवड़िया में...

National Unity Day Celebration Kevadia, गया: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के नर्मदा जिले...

Nita Ambani Anant Aashray: जन्मदिन पर नीता अंबानी ने रखी अनंत...

Nita Ambani Anant Aashray: रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को महाराष्ट्र के कर्जत में ‘नीता मुकेश...

Bihar Ayush Admission 2026: BAMS, BHMS और BUMS की राउंड-3 काउंसलिंग...

Bihar Ayush Admission 2026, पटना: बिहार में आयुष मेडिकल कॉलेजों में दाखिले का इंतजार कर रहे NEET UG 2026 क्वालिफाई उम्मीदवारों के लिए राहत...