Ranchi : अब न्याय पाने के लिए नहीं जाना होगा दूर, मांडर में आज खुलेगा ग्राम न्यायालय…

Ranchi : झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अब न्याय की गुहार लगाने के लिए दूर शहर जाकर न्यायालय की सीढ़ियां नहीं चढ़नी पड़ेगा। अब न्यायालय आपके नजदीकी गांव में आ रही है। जी हां बिल्कुल सही सुना है आपने, अब न्याय पाने के आपको दूर नहीं जाना पड़ेगा क्योंकि एक और ग्राम न्यायालय खुलने वाला है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : शहर में रात के 10 बजे के बाद डीजे बजाया तो… 

Ranchi : राज्य का दूसरा ग्राम न्यायालय होगा

राजधानी रांची के मांडर में राज्य का दूसरा ग्राम न्यायालय आज खुलने जा रहा है। रांची ब्लॉक परिसर में स्थित ग्राम न्यायालय का उद्घाटन आज झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस करेंगे। बता दें कि कोडरमा के तिलैया में राज्य का पहला ग्राम न्यायालय बना था उसके बाद मांडर में यह राज्य का दूसरा ग्राम न्यायालय खुलने वाला है।

Ranchi : राज्यभर में 6 ग्राम न्यायालय खुलने वाली है

इसके बाद राज्य में एक और ग्राम न्यायालय पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में भी खुलने वाला है। इसकी तरह के कुल 6 ग्राम न्यायालय भी राज्य में खुलने की सूचना है। जानकारी के लिए बता दें कि इस ग्राम न्यायालय में सभी प्रकार के केस का निष्पादन किया जाएगा। इस न्यायालय में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की एक अदालत भी होगी। इसके साथ ही इसमें पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग हाजत की व्यवस्था होगी। वहीं न्यायालय में अभिलेख कक्ष, नजारत, मध्यस्थता कक्ष का भी निर्माण किया गया है।

ये भी पढ़ें- Reels बनाना पड़ा महंगा, कार ने रौंदा और फिर जो हुआ… 

ग्राम न्यायालय के खुलने से सिर्फ लोगों को ही नहीं बल्कि पुलिस और अधिकारियों के साथ-साथ अधिवक्ताओं को भी राहत मिलेगी।  ग्राम न्यायालय खुलने का मकशद ही है जकि लोगों को ग्रामीण और स्थानीय स्तर पर न्याय मिल सके। न्याय पाने के लिए लोगों को दूर शहर जाने की जरुरत नहीं है।

 

 

Bihar Mineral Resources: बिहार की जमीन के नीचे क्या है? खनिज...

Bihar Mineral Resources: बिहार के खनिज संसाधनों के विकास और इनके आधुनिक तरीके से उपयोग को लेकर केंद्र और राज्य सरकार ने कवायद तेज...

Ranchi T20 Ticket Price: 9 अक्टूबर को Ranchi में India-West Indies...

Ranchi T20 Ticket Price, रांची: क्रिकेट प्रेमियों के लिए रांची में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच लौटने वाला है। 9 अक्टूबर को...

Bihar Tribal Development: शिक्षा से रोजगार तक बदलेगी तस्वीर? बिहार के...

Bihar Tribal Development: बिहार के जनजातीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं को स्थानीय जरूरतों से जोड़ने की पहल तेज हो गई है। इसके तहत राज्य...