Ranchi Suicide Case: धुर्वा डैम में युवक ने लगाई छलांग मौत, 15 घंटे पहले बचाया गया था

 रांची के धुर्वा डैम में युवक ने आत्महत्या की। एक दिन पहले बचाया गया था, पारिवारिक विवाद की बात सामने आई, पुलिस जांच जारी।


Ranchi Suicide Case रांची: नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा डैम में सोमवार सुबह एक युवक ने गहरे पानी में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान सैयेम अंसारी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पलामू जिले के पांकी का रहने वाला था और फिलहाल रांची के डेली मार्केट थाना क्षेत्र के लेक रोड में रहकर एक होटल में काम करता था।

Ranchi Suicide Case:एक दिन पहले बचाया गया, फिर उठाया खौफनाक कदम

जानकारी के अनुसार सैयेम अंसारी रविवार को भी आत्महत्या की नीयत से धुर्वा डैम पहुंचा था। उसने गहरे पानी में छलांग भी लगा दी थी, लेकिन मौके पर मौजूद बोटिंग स्टाफ ने उसे देख लिया और तत्काल बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे थाने ले गई।


Key Highlights

  • रांची के धुर्वा डैम में युवक ने लगाई छलांग

  • मृतक सैयेम अंसारी, पलामू के पांकी का निवासी

  • एक दिन पहले बोटिंग स्टाफ ने बचाया था

  • पत्नी के साथ विवाद की बात आई सामने

  • पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा


Ranchi Suicide Case:पत्नी के साथ मायके गया, लेकिन फिर लौटकर दी जान

नगड़ी थाना पहुंचने के बाद सैयेम की पत्नी शहनाज खातून, जो रातू स्थित अपने मायके में रहती है, वहां पहुंची। पुलिस ने पीआर बांड पर सैयेम को पत्नी के साथ भेज दिया।
बताया जा रहा है कि सैयेम पूरी रात अपनी पत्नी के साथ ससुराल में रहा, लेकिन करीब 15 घंटे बाद सोमवार सुबह वह वहां से निकलकर फिर धुर्वा डैम पहुंचा और इस बार गहरे पानी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

Ranchi Suicide Case:पारिवारिक विवाद की बात आई सामने, जांच जारी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सैयेम अंसारी का पिछले कुछ महीनों से पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। पत्नी उसके साथ रहने को तैयार नहीं थी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...