Ranchi : भाजपा के इस नेता ने लिया नामांकन वापस, हिमंता ने ऐसे मनाया…

Ranchi : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश राम ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि कांके विधानसभा सीट से टिकट ना मिलने के कारण भाजपा से बागी होकर मैंने नामांकन किया था। आप सबको मालूम है कि झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। एक कार्यकर्ता होने के नाते मेरा भी मन चुनाव लड़ने का था पर किसी कारण से मेरा नाम भाजपा के सूची में नहीं आया।

ये भी पढ़ें- Gumla में गांजा बेचते धराया शख्स, इतने का माल बरामद… 

आगे उन्होंने कहा कि कांके की जनता ने हमें चुनाव लड़ने के लिए कहा जिसके बाद हमने नामांकन भी किया। इस बीच भाजपा के कई बड़े नेता के संपर्क में थे। असम के मुख्यमंत्री हमारे घर आये और उनसे लंबी बातचीत चली, उसके बाद में हमने तय किया कि झारखंड को यदि बचाना है तो बिखरना नहीं होगा।

Ranchi : आदिवासियों के प्रति उनकी मानसिकता इरफान अंसारी के बयान में दिखता है

मेरे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है इसलिए हम अब चुनाव नहीं लड़ेंगे। हम सब भाजपा को मजबूत करना चाहते हैं। कांके की जनता का एक विषय जो भी हैं उसको पूरा किया जायेगा। सरकार बनने के बाद बुढ़मू में कॉलेज खोलने की मांग की गयी है जिसको शीर्ष नेताओं ने माना है। कांके की जनता से अपील करना चाहते हैं कि इस बार के चुनाव में भाजपा की सरकार बनाये।

ये भी पढ़ें- Ranchi धुर्वा डैम से युवती का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस…

आगे उन्होंने कहा कि हम विधायक नहीं बनेंगे लेकिन विधायक से कम काम नहीं करेगे। वहीं कांग्रेस नेता इरफान अंसीर के सीता सोरेन पर दिए विवादित बयान पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आदिवासियों के प्रति उनकी मानसिकता क्या है ये इरफान अंसारी के बयान से दिखता है।

रांची से सौरव सिंह की रिपोर्ट—

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img