Ranchi Traffic Update: रामनवमी पर 3 दिन No Entry, जानिए किस दिन कौन सा रूट रहेगा बंद

रांची में रामनवमी पर 26-28 मार्च तक ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, कई रूट बंद और नो एंट्री लागू, पढ़ें पूरी गाइड।


Ranchi Traffic Update रांची: रामनवमी पर्व को लेकर राजधानी रांची में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विशेष प्लान तैयार किया गया है। 26 से 28 मार्च तक शहर में विभिन्न चरणों में नो एंट्री लागू रहेगी और कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। ट्रैफिक डीएसपी प्रमोद केसरी और ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के निर्देश पर पूरे शहर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Ranchi Traffic Update:  26 मार्च: झांकियों के दौरान कई रूट बंद

26 मार्च को रामनवमी की झांकियों के कारण शाम 4 बजे से 27 मार्च की सुबह 6 बजे तक किशोरी यादव चौक से महावीर मंदिर चौक, शहीद चौक से सुजाता चौक और सुभाष चौक से महावीर मंदिर चौक तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक छोटे वाहनों की आवाजाही भी रोक दी जाएगी।
साथ ही सुबह 4 बजे से अगले 18 घंटे तक भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।


Key Highlights:

  • 26 से 28 मार्च तक रांची में ट्रैफिक रूट में बड़ा बदलाव

  • कई प्रमुख चौक-चौराहों पर नो एंट्री लागू

  • 27 मार्च को मेन रोड पूरी तरह रहेगा बंद

  • ऑटो और ई-रिक्शा का संचालन भी रहेगा प्रभावित

  • भारी वाहनों को रिंग रोड से किया जाएगा डायवर्ट


Ranchi Traffic Update: 27 मार्च: शोभा यात्रा, मेन रोड पूरी तरह बंद

27 मार्च को रामनवमी की मुख्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान दोपहर 12:30 बजे से रात 12:30 बजे तक शहर में ऑटो और ई-रिक्शा का संचालन बंद रहेगा।
मेन रोड पर दोपहर 12:30 बजे से अगले 12 घंटे तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए नो एंट्री लागू रहेगी।
सुबह 8 बजे से अगले 20 घंटे तक भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा और उन्हें रिंग रोड से डायवर्ट किया जाएगा।

Ranchi Traffic Update: 28 मार्च: विसर्जन के दिन भी ट्रैफिक प्रतिबंध

28 मार्च को चैती दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। इस दिन भी शहर में बड़े वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी।

Ranchi Traffic Update: इन प्रमुख मार्गों पर पूरी तरह रोक

इस दौरान किशोरी यादव चौक से महावीर चौक, शहीद चौक से महावीर चौक, सुभाष चौक से महावीर चौक, एसएसपी आवास से कचहरी चौक, कचहरी चौक से शहीद चौक, जाकिर हुसैन पार्क से कमिश्नर चौक, प्लाजा चौक से अल्बर्ट एक्का चौक, चर्च रोड से मेन रोड, कर्बला चौक से रतन पीपी, पीपी कंपाउंड से सुजाता चौक, चुटिया बाजार रोड, राजेंद्र चौक से ओवरब्रिज और पिस्का मोड़ से रातु रोड होते हुए न्यू मार्केट चौक तक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img