रांची Vegetable Price Update: परवल 200 के पार, बाहर से आने वाली सब्जियों में भारी उछाल

 रांची के बाजारों में परवल, सहजन, करेला और कटहल महंगे। लोकल सीजनल सब्जियां सस्ती। जानें ताजा रेट और विशेषज्ञों की राय।

Vegetable Price Update रांची :राजधानी रांची और आसपास के बाजारों में इस बार बाहर से आने वाली सब्जियों के दामों में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है। परवल, सहजन, करेला, कटहल और नेनुआ जैसी पसंदीदा सब्जियां आम उपभोक्ताओं की पहुंच से दूर होती नजर आ रही हैं। व्यापारियों के अनुसार इन सब्जियों की आपूर्ति मुख्य रूप से बिहार, बंगाल और दक्षिण भारत से हो रही है, जबकि स्थानीय उत्पादन मार्च और अप्रैल से शुरू होगा।

Vegetable Price Update: बाहर से आने वाली सब्जियां महंगी

रांची के बाजारों में परवल 160 से 200 रुपए प्रति किलो तक बिक रही है। सहजन 140 से 160 रुपए किलो मिल रही है, जबकि करेला 80 से 100 रुपए के बीच है। कटहल 80 से 100 रुपए प्रति किलो के आसपास उपलब्ध है।

हरी मिर्च 150 से 200 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है। नेनुआ 60 से 70 रुपए और बीन्स 50 से 60 रुपए किलो बिक रही है। मुनगा फूल 80 से 100 रुपए प्रति किलो मिल रहा है। व्यापारियों का कहना है कि बाहरी राज्यों पर निर्भरता के कारण कीमतों में यह उछाल देखने को मिल रहा है।


Key Highlights

  1. रांची में परवल 200 रुपए प्रति किलो तक पहुंची

  2. सहजन 140 से 160 और हरी मिर्च 200 रुपए तक

  3. बाहरी राज्यों से हो रही है आपूर्ति

  4. लोकल मौसमी सब्जियां 15 से 40 रुपए किलो के बीच

  5. 20 से 25 दिन तक सस्ती रह सकती हैं सीजनल सब्जियां


Vegetable Price Update: स्थानीय और मौसमी सब्जियां सस्ती

दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर उपलब्ध मौसमी सब्जियां फिलहाल राहत दे रही हैं। फूलगोभी 20 से 30 रुपए, मटर 30 से 40 रुपए, सेम 20 से 30 रुपए, गाजर 15 से 25 रुपए और आलू 20 से 30 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। प्याज 25 से 30 रुपए किलो उपलब्ध है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि मौसम अनुकूल रहा और बारिश नहीं हुई तो ये सब्जियां अगले 20 से 25 दिनों तक सस्ती बनी रह सकती हैं।

Vegetable Price Update: विशेषज्ञों की राय

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पोरसंवत मिश्रा के अनुसार मटर, गोभी, बैंगन और टमाटर जैसी सीजनल सब्जियां अभी मौसम अनुकूल रहने के कारण सस्ती हैं। भिंडी और करेला फिलहाल बंगाल और ओडिशा से आ रही हैं, क्योंकि झारखंड में इनकी खेती मुख्य रूप से बारिश के मौसम में होती है।

उन्होंने बताया कि यदि मौसम में अचानक बदलाव नहीं हुआ तो मौसमी सब्जियों के दाम 20 से 25 दिन तक स्थिर रह सकते हैं, जबकि बाहर से आने वाली सब्जियां फिलहाल महंगी ही मिलेंगी।

Khan Sir Controversy: महिला की शिकायत के बाद बढ़ा विवाद, निखिल...

Khan Sir Controversy: बिहार के चर्चित शिक्षक और कोचिंग संचालक खान सर उर्फ फैजल खान एक बार फिर विवादों में हैं। उनके खिलाफ एक...

Ranchi Leptospirosis Cases: बच्चों में बढ़ रहा लेप्टोस्पायरोसिस का खतरा, अगस्त...

Ranchi Leptospirosis Cases: झारखंड में बारिश के मौसम के बीच लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ी है। आम बोलचाल में इसे ‘रैट फीवर’ भी...

Gopalganj Septic Tank Accident: सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से चार...

Gopalganj Septic Tank Accident: श्रीपुर थाना क्षेत्र के सवनही जगदीश गांव में नवनिर्मित मकान के सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने के दौरान बड़ा हादसा...