रांची हिंसा: ओवैसी से मिले मृतक के परिजन, न्याय की लगाई गुहार

रांची : मांडर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के लिए एआईएमआईएम के सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी पहुंचे.

जहां रांची हिंसा में मारे गये दो युवकों के परिजनों ने चान्हो में ओवैसी से मुलाकात की.

परिजनों ने ओवैसी से न्याय दिलाने की गुहार लगाई.

इससे पहले होटल में मुलाकात होनी थी लेकिन प्रशासन के द्वारा रोक लगाने के बाद

परिजन बीएनआर होटल से चान्हो चले गए. जहां उनकी मुलाकात ओवैसी से हुई.

बता दें कि राजधानी रांची के मेन रोड में हुए हिंसा में दो युवक की मौत हो गई थी.

जबकि इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे.

mulakat1 22Scope News
मृतक मुदस्सिर और साहिल के परिजनों से ओवैसी ने की मुलाकात

हेमंत सरकार और इरफान अंसारी पर बरसे असदुद्दीन ओवैसी

इससे पहले एयरपोर्ट के बाहर मीडिया से बात करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने रांची हिंसा पर बड़ा बयान दिया. वहीं इरफान अंसारी के बयान पर वे भड़क गये. उन्होंने कहा कि बच्चों की लाश पर कुछ लोग सियासत चमका रहे हैं. इस हिंसा के लिए बीजेपी और हेमंत सरकार जिम्मेदार हैं. जिन दो बच्चों की हत्या हुई है उसके लिए हेमंत सरकार जिम्मेदार है. साथ ही साथ उन्होंने सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा किया है और इसे झामुमो की लापरवाही करार दिया है.

मोदी सरकार ने युवाओं को चौकीदार की लाइन में किया खड़ा

अग्निपथ योजना के हो रहे विरोध पर ओवैसी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी ने युवाओं को चौकीदार की लाइन में खड़ा कर दिया है. इस घटना का जिम्मेदार सरकार है. सरकार युवाओं से बात करे या नहीं तो इस योजना को वापस ले.

मांडर पहुंचे ओवैसी

बता दें कि मांडर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों की सरगर्मी बढ़ गयी है. भाजपा के कई दिग्गज नेता प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर को लेकर प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं. इसी सिलसिले में भाजपा से बगावत कर एआईएमआईएम का दामन थामने वाले देव कुमार धान के पक्ष में वोट मांगने के लिए पार्टी नेता असदुद्दीन ओवैसी भी रांची पहुंचे. इसके बाद वे मांडर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा के लिए निकल गए. जहां वे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.

रिपोर्ट: शाहनवाज

Saffrn

Trending News

Dhanbad Murder Mystery: भाजपा कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, दोनों पत्नियों पर...

धनबाद के गोविंदपुर में भाजपा कार्यकर्ता अमृत दास की संदिग्ध मौत, परिजनों ने दोनों पत्नियों पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच जारीDhanbad Murder...

Jharkhand Census 2027 Update: CM हेमंत सोरेन ने पूरी की Self...

 झारखंड में जनगणना 2027 की स्वगणना प्रक्रिया शुरू, CM हेमंत सोरेन ने खुद किया पंजीकरण, 15 मई तक चलेगा अभियानJharkhand Census 2027 Update रांची:...

 Ranchi NEET UG 2026 Alert: 21 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर...

 Ranchi में NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर 21 केंद्रों के 200 मीटर क्षेत्र में धारा 163 लागू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, प्रशासन अलर्ट Ranchi...

Dhanbad Honeytrap Case: सोशल मीडिया पर जाल बिछाकर व्यवसायी से लाखों...

 धनबाद के लोयाबाद में हनीट्रैप गैंग का खुलासा, महिला गिरफ्तार, व्यवसायी से 4 लाख की ठगी, पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कीDhanbad...

Dog Attack News: आवारा कुत्तों के हमले में 5 वर्षीय बच्चे...

धनबाद के गोनोडी ओपी क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमले से 5 साल के बच्चे की मौत, नगर निगम पर लापरवाही के आरोप, मुआवजे...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img