Jharkhand Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के कारण 8 जिलों में घना कोहरा और शीतलहर का अलर्ट, तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
Ranchi Weather Update रांची: रांची सहित झारखंड के कई जिलों में ठंड का असर एक बार फिर बढ़ गया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार को राज्य के आठ जिलों में घना कोहरा छाने और कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है। Jharkhand Weather को लेकर सुबह के समय दृश्यता कम रहने और ठंडी हवा से परेशानी बढ़ सकती है।
Key Highlights
• पश्चिमी विक्षोभ के असर से न्यूनतम तापमान में गिरावट
• 8 जिलों में घना कोहरा, शीतलहर चलने की संभावना
• Jharkhand Weather को लेकर सुबह कनकनी और ठंडी हवा का अनुमान
• रांची में न्यूनतम तापमान 9°C, कांके में 4°C दर्ज
• मेदिनीनगर का न्यूनतम तापमान 7.9°C रहा
Ranchi Weather Update
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि गढ़वा, पलामू, हजारीबाग, चतरा, लातेहार, गिरिडीह और देवघर जिलों में घना कोहरा छाया रह सकता है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर शीतलहर की स्थिति बनने के आसार हैं। अन्य जिलों में भी सुबह के समय सामान्य कोहरा और कनकनी बढ़ने की संभावना जताई गई है।
Ranchi Weather Update
तापमान की बात करें तो बुधवार को रांची का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटों की तुलना में 0.6 डिग्री कम रहा और सामान्य से 0.8 डिग्री नीचे रहा। मेदिनीनगर में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं कांके क्षेत्र में तापमान गिरकर 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे ठंड का असर और तेज हो गया है।
Highlights

