Advertisment

बिहार राज्यसभा चुनाव : कांग्रेस के 2 विधायक संपर्क में नहीं, बढ़ा क्रॉस वोटिंग का खतरा

पटना : देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए जारी चुनावी प्रक्रिया आज यानी 16 मार्च को अपने अंतिम चरण में है। 37 में से 26 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। अब सारा ध्यान उन 11 सीटों पर है जहां उम्मीदवारों की संख्या उपलब्ध सीटों से अधिक होने के कारण आज वोटिंग हो रही है। वोटिंग सुबह नौ बजे से जारी है और चार बजे तक मतदान होगा और शाम पांच बजे तक नतीजे घोषित किए जाएंगे।

बिहार की 5 सीटों पर हो रहा है मतदान

आपको बता दें कि जिन सीटों पर वोटिंग हो रही है उनमें बिहार (5 सीटें), ओडिशा (4 सीटें) और हरियाणा (2 सीटें) शामिल हैं। बिहार की पांच सीटों के लिए छह उम्मीदवार मैदान में हैं, जिससे मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (JDU), केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर (JDU), बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, और शिवेश कुमार (BJP) की जीत लगभग तय मानी जा रही है। पांचवी सीट के लिए एनडीए समर्थित उपेंद्र कुशवाहा (RLM) और राजद के अमरेंद्र धारी सिंह के बीच सीधी टक्कर है। ओडिशा में भी चार सीटों के लिए पांच उम्मीदवार हैं। वहीं हरियाणा में दो सीटों के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं।

कांग्रेस के 2 विधायकों से नहीं हो पा रहा संपर्क

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इस बीच अहम खबर ये है कि बिहार कांग्रेस के दो विधायक पार्टी के संपर्क में नहीं हैं। इन विधायकों में कुछ का स्विच ऑफ हो गया है और कोई फोन नहीं उठा रहा है।

यह भी देखें :

जेल से वोट देने पहुंचे अनंत सिंह

दुलार चंद यादव हत्याकांड के आरोपी और जेल में बंद बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह राज्यसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए विधानसभा पहुंच गए हैं। माथे पर तिलक और चमकदार सफेद कमीज पहने हुए अनंत सिंह के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी हैं।

Anant Singh 22Scope News

यह भी पढ़े : राज्यसभा चुनाव : मंत्री विजय चौधरी के आवास पर पहुंचे CM नीतीश, NDA की बैठक

अमित झा की रिपोर्ट

Ranchi Vidhansabha Gherao FIR: रांची विधानसभा घेराव पर पुलिस का बड़ा...

Ranchi Vidhansabha Gherao FIR: जेपीएससी परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच हुई झड़प...

World Elephant Day 2026: हाथियों के लिए जयपुर में बनेगा खास...

World Elephant Day 2026, जामनगर: विश्व हाथी दिवस के मौके पर अनंत अंबानी द्वारा स्थापित वनतारा ने हाथियों के संरक्षण और कल्याण से जुड़ी...

Amity University Jharkhand: कबाड़ से कमाल तक! एमिटी यूनिवर्सिटी में छात्रों...

Ranchi: Amity University Jharkhand में स्वच्छता पखवाड़ा एवं हर घर तिरंगा के तहत विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग और वेस्ट-टू-वेल्थ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।...