Ranchi: इस बार स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में नहीं होगा ‘एट होम कार्यक्रम’

Ranchi: इस बार स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर झारखंड के राजभवन में ‘एट होम कार्यक्रम’ का आयोजन नहीं किया जाएगा। राज्यपाल संतोष गंगवार ने झारखंड के पूर्व सीएम दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सम्मान में राजभवन में प्रति वर्ष स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित होने वाले ‘एट होम कार्यक्रम’ को इस वर्ष आयोजित नहीं करने का निर्णय लिया है।

वहीं इस बार स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जगह राज्यपाल संतोष गंगवार मोरहाबादी में ध्वजारोहण करेंगे। दरअसल, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को राज्य सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस-2025 के अवसर पर मोरहाबादी में ध्वजारोहण करने हेतु प्रस्ताव दिया गया था, जिस पर उन्होंने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।

Ranchi: मुख्यमंत्री की जगह राज्यपाल करेंगे ध्वजारोहण

इस वर्ष मोरहाबादी में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के राजकीय समारोह में राज्यपाल ध्वजारोहण करेंगे। विदित हो कि परंपरा के अनुसार प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल उप राजधानी दुमका में तथा मुख्यमंत्री मोरहाबादी में ध्वजारोहण करते हैं।

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...