Ranchi : प्रेमिका के साथ होटल में था युवक, सुबह मृत अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस…

Ranchi : राजधानी रांची में स्टेशन रोड स्थित एक होटल कमरे से युवक का शव बरामद किया गया है। होटल से युवक का शव मिलने के बाद सनसनी मच गई है। घटना की मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई। मामला चुटिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

Ranchi : चुटिया थाना क्षेत्र का है मामला
Ranchi : चुटिया थाना क्षेत्र का है मामला

ये भी पढ़ें- Baghmara Breaking : गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया बाघमारा, दो गुटों में खूनी संघर्ष… 

मृत युवक की पहचान दानिश इस्लाम के रूप में हुई है जोकि सिमडेगा जिले के बानो का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक मृतक रांची के एक जीन्स फैक्ट्री में काम किया करता था। होटल से एक युवती भी थी जो युवक की प्रेमिका बताई जा रही है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दिया गया है। सूचना मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं।

Ranchi : पिता ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी

युवक का शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद मृतक के पिता ने चुटिया थाने में मामला दर्ज करवाया है। दर्ज मामले में पिता ने आवेदन देकर हत्या का आशंका जतायी है। उनके बेटे को आत्महत्या करने के लिए युवती, होटल मालिक व कर्मियों ने उकसाया है। पिता ने कहा कि जल्द उनके बेटे के आत्महत्या की गुत्थी सुलझे।

ये भी पढ़ें- Gumla के युवक की बेगूसराय में गोली मारकर हत्या, मजदूरी के लिए…* 

वहीं होटल में मिली युवती ने पुलिस को बताया कि जिस वक्त घटना घटी उस वक्त वह बाथरुम में थी। जब वह बाथरुम से बाहर निकली तो देखा कि दानिश ने आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद वह शोर मचाने लगी। शोर सुनकर होटल के कर्मी सहित कई लोग कमरे में घुसे पर तबतक दानिश की मौत हो चुकी थी। हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। यह हत्या है या आत्महत्या जांच के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Saffrn

Trending News

JPSC PT Exam Security: परीक्षा केंद्रों पर 5 लेयर चेकिंग, मंगलसूत्र...

 JPSC पीटी परीक्षा 2026 में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। अभ्यर्थियों को 5 स्तर की जांच से गुजरना पड़ा, महिलाओं से मंगलसूत्र और बिछिया तक...

Ranchi Athletics Championship: 22 मई से राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स का महाकुंभ,...

 रांची में 22 से 25 मई तक 29वीं राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन चैंपियनशिप होगी। 800 से अधिक एथलीट हिस्सा लेंगे, यहीं से कॉमनवेल्थ गेम्स...

 JPSC Exam Controversy: सिविल सेवा PT प्रश्नपत्र में हिंदी अनुवाद की...

 जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के प्रश्नपत्र में हिंदी अनुवाद की कई त्रुटियां सामने आईं। अभ्यर्थियों ने आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। JPSC...

 Ranchi Crime News: बेटे की बीमारी का बहाना बनाकर पति को...

 रांची के द्वारिकापुरी में पत्नी ने बेटे की बीमारी का बहाना बनाकर पति को घर बुलाया और कुछ लोगों से उसकी पिटाई करवा दी।...

Jharkhand Heat Alert: 10 जिलों में 44 डिग्री तक तापमान, सरकार...

 झारखंड में भीषण गर्मी और लू को लेकर येलो अलर्ट जारी। 10 जिलों में तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना, सरकार ने डीसी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img