रंका अनुमंडल सदर थाना प्रभारी रवि कुमार केशरी ने सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत सामाग्री का किया वितरण

Garhwa: Garhwa जिला के रंका अनुमंडल मुख्यालय अंतर्गत संकुल संसाधन केंद्र राजकीय मध्य विद्यालय रबदा खुरा के तहत प्राथमिक विद्यालय होन्हे कला के प्रांगण में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत लगभग 100 छात्र-छात्राओं के बीच स्टेशनरी सामग्री, नाश्ता, पानी की बोतल एवं भीषण गर्मी को देखते हुए छाता का वितरण किया गया। यह वितरण रंका थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी, संकुल प्रभारी संजय प्रसाद, विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रभु दयाल प्रजापति तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विजय कुमार यादव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय परिवार की ओर से थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी का बुके एवं अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक प्रभु दयाल प्रजापति एवं सहायक शिक्षक जितेंद्र राम ने अतिथियों का स्वागत किया।

छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी ने कहा कि वर्तमान समय में अत्यधिक गर्मी को देखते हुए बच्चों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत यह पहल की गई है। उन्होंने क्षेत्र में व्याप्त अंधविश्वास जैसे झाड़-फूंक, ओझा-गुनी एवं डायन प्रथा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि बच्चों को प्रारंभिक स्तर से ही इन कुरीतियों के बारे में जागरूक किया जाए, तो आने वाली पीढ़ी में सकारात्मक बदलाव संभव है और समाज से अंधविश्वास को खत्म किया जा सकता है।

उन्होंने बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि अपने माता-पिता को हमेशा हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें और बिना हेलमेट यात्रा न करें। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में 112 नंबर डायल कर पुलिस सहायता लेने की जानकारी भी दी।

इस अवसर पर संकुल प्रभारी संजय प्रसाद एवं प्रधानाध्यापक प्रभु दयाल प्रजापति ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए शिक्षा, जागरूकता एवं सामाजिक सुधार पर जोर दिया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विजय कुमार यादव, शिक्षक जितेंद्र राम, राजेंद्र कुमार यादव सहित अन्य ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

 

 

 

 

JPSC Office Raid: क्या JPSC में हुआ बड़ा घोटाला? CID और...

JPSC Office Raid: CID और रांची पुलिस की एक संयुक्त टीम ने मंगलवार को रांची स्थित झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के दफ़्तर में...

The Pride of Tribe NEIFW 2026: सोहराई कला से गुवाहाटी तक…...

The Pride of Tribe NEIFW 2026: भारत की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, पारंपरिक कला और हथकरघा विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में 'द...

Chatra Private Guard Murder: चतरा में एसपी आवास के पास गोलीकांड!...

Chatra Private Guard Murder: झारखंड के चतरा ज़िले में पुलिस अधीक्षक (SP) के आवास के पास एक प्राइवेट गार्ड की हत्या के मामले में पुलिस...