गुमलाः सदर थाना क्षेत्र में 30 अगस्त को एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था. मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया. एसडीपीओ मनीष चन्द्र लाल ने बताया कि एक आरोपी नाबालिग था. जिसे एक दिन पहले ही हिरासत में ले लिया गया था. जबकि दूसरे आरोपी को आज गिरफ्तार किया गया. एसडीपीओ ने बताया कि आरोपियों को सजा दिलाने के लिए पूरी साक्ष्य जुटाया जा रहा है.
रिपोर्टः अमित राज


