दुष्कर्म पीड़िता को मिल रही जान से मारने की धमकी, घर छोड़ भागे-भागे फिर रहा पीड़ित परिवार, सुरक्षा की मांग

रिपोर्ट: अनिल शर्मा/ न्यूज 22स्कोप

नवादाः कौवाकोल थाना के दरमा गांव निवासी पीड़िता से गांव के ही 2 लोगों ने दुष्कर्म किया. अब आरोपी पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे है. आरोपियों के धमकी से परेशान पीड़िता और परिवार घर छोड़ कर भागे-भागे फिर रहे है. पीड़ित परिवार आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए एसपी, डीएम के कार्यलय के चक्कर काट रहे है. पीड़ित परिवार पुलिस प्रशासन से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगा रहें.

पीड़ित परिवार पुलिस प्रशासन से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगा रहे

पीड़ित परिवार पुलिस प्रशासन से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगा रहे

पीड़िता ने बताया की 20 जून को दोपहर 1 बजे ग्राम दरमा अखड़वा के निकट वाले बोरिंग पर शौच करने गई थी. उसी दौरान वहां पर आरोपी पंकज यादव आया और पीड़िता का हाथ पकड़ लिया. जब इसका विरोध उन्होंने किया तो जातिसूचक गाली देने लगा और जबरन हाथ पकड़कर बोरिंग का कमरा में घसीटते हुए ले गया. उसके बाद दुष्कर्म किया. पीड़िता ने बताया कि मैं रोती चिल्लाती रही, परंतु उसने एक ना सुनी.

शोर सुनकर पास से गुजर रहे एक बच्चे ने गांव में जाकर हल्ला किया तो ग्रामीणों को आते देख पंकज यादव वहां से फरार हो गया. किसी को बात बताने के लिए हमें मना भी किया और उन्होंने कहा कि अगर यह बात किसी को बताई तो जान से मार दूंगा. जब ग्रामीण वहां पहुंचा तो मेरे भाई को देखते ही अंजेश यादव ने मारना शुरू कर दिया. साथ ही मुझे अंजाम भुगतने की धमकी भी दी.

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img