जामताड़ा : 27 और 28 नवंबर को झारखंड के राजधानी रांची के जे .के. इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में आयोजित 17 वां सब जूनियर राज्य स्तरीय वुशु मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में जामताड़ा जिला वुशु एसोसिएशन के खिलाड़ी रवि भारती ने 52 किग्रा भार वर्ग शंनशाऊइ इवेंट स्वर्ण पदक प्राप्त कर जामताड़ा जिला को गौरवान्वित किया.
रवि का जामताड़ा पहुंचते ही स्थानीय विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने अपने आवास प्रांगण में रवि को शाल ओढ़ाकर और नगद राशि देकर सम्मानित किया .विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि जहां एक तरफ जामताड़ा के युवा पीढ़ी भटक कर गलत रास्ते की ओर अग्रेषित हो रहे हैं, वहीं रवि भारती ने खेल के क्षेत्र में जामताड़ा जिला राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर जामताड़ा का नाम रोशन किया है.
उन्होंने रवि को बधाई और उज्जवल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं दिया. उन्होंने रवि के कोच दीपक दुबे की भी प्रशंसा की. सम्मान समारोह में मुख्य रूप से जामताड़ा जिला वुशु एसोसिएशन के सचिव राहुल सिंह ने बताया कि उनके लिए सौभाग्य की बात है कि स्थानीय विधायक उनके खिलाड़ियों को अपने आवास में सम्मानित कर रहे हैं.
इस तरह के सम्मान से निश्चित रूप से जिले के खेल और प्रतिभावन खिलाड़ी आने वाले समय में बेहतर प्रदर्शन करेंगे.उन्होंने विधायक जी को वुशु मार्शल आर्ट खेल के बारे में विस्तृत जानकारी दी. वुशु खेल को बढ़ावा देने के लिए माननीय विधायक बेहतर संसाधन मुहैया करने की बात रखी . उन्होंने बताया कि आगामी जनवरी 2022 में सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आयोजित होना है जिसमें रवि भारती का चयन झारखंड राज्य की और से हुआ है.
रवि भारती ने राज्य स्तरीय सब जूनियर वुशु प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...
Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...
Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...
Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...
Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...
Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...

















