लंदन : ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) की सफतला को बताने और पाकिस्तान (Pakistan) के आतंकवाद को बेनकाब करने के लिए भारतीय डेलिगेशन (Indian Delegation) विदेश यात्रा पर है। भारत से सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल विदेशों में गए हुए हैं और आतंकवाद को सिरे से खत्म करने की कोशिश में जुटे हैं। उनमें से एक डेलिगेशन का नेतृत्व बीजेपी सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) कर रहे हैं।

लंदन पहुंचा सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल
आपको बता दें कि सांसद रविशंकर प्रसाद इन दिनों लंदन में हैं और वो आतंकवाद के खिलाफ भारत के प्रयास को वहां के लोगों के बीच रख रहे हैं। भारतीय प्रतिनिधि मंडल का स्वागत भी हो रहा है। लंदन में रविशंकर प्रसाद उस मकान में भी पहुंचे जहां बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर दो साल तक रहे थे। वहीं बीजेपी सांसद के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने लंदन के उसी मकान यानी अंबेडकर संग्रहालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
यह भी देखें :
MP रविशंकर प्रसाद ने क्या कहा?
बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आज हमें यहां आकर बहुत संतोष मिल रहा है। डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर लंदन में यहां दो साल रहे थे। यह मकान भारत सरकार ने खरीदा और भारत का हाई कमीशन इसका रखरखाव करता है। वे एक महान भारतीय थे। मैं डॉ. अंबेडकर को हृदय से प्रणाम करता हूं। वे भारत के महान सुधारक थे।

यह भी पढ़े : IPL-2025 : इस बार मिलेगा नया चैंपियन, कल बेंगलुरु के सामने पंजाब
Highlights



















