रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में नया अध्याय लिखेगा कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन, राघोपुर के लोगों के लिए साबित होगा वरदान…

रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में नया अध्याय लिखेगा कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन। 23 जून को मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण: पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बिहार राज्य को विकसित एवं समृद्धि करने की दिशा में अग्रसर करने की ओर एक और कदम लेते हुए उनके द्वारा सोमवार को कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन परियोजना के प्रथम चरण में NH 31 से राघोपुर का कल लोकार्पण किया जाएगा। संवाददाताओं से बात करते हुए पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से सहमति मिल गई है।

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राघोपुर दियारा के निवासियों के लिए 23 जून का दिन एक ऐतिहासिक दिन होगा। राघोपुर की जनता जो कई दशकों से पटना शहर के नजदीक होकर भी पटना से दूर थी। अब मात्र 5 मिनट में पटना शहर से राघोपुर इस पुल के माध्यम से लोग आ जा सकेंगे।

मैं मुख्यमंत्री की दूरगामी सोच और इस पुल के निर्माण का शिलान्यास और कार्यारंभ करने के लिए उन्हें कोटि कोटि धन्यवाद देता हूँ। दशकों से नावों और पीपा पुल के सहारे राजधानी पटना से जुड़ाव बनाए रखने वाले इस क्षेत्र के लोग अब पहली बार सड़क मार्ग से राजधानी से सीधे जुड़ सकेंगे।

यह भी पढ़ें – विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची संशोधन के लिए घर घर जायेंगे कर्मी, बताया बार बार अपडेट करने के कारण…

नितिन नवीन ने कहा कि मुख्यमंत्री सोमवार को इस परियोजना के पहले चरण– एनएच-31 पर कच्ची दरगाह से राघोपुर तक के हिस्से का उद्घाटन करेंगे। यह हिस्सा पूर्ण रूप से बनकर तैयार है, जबकि राघोपुर से बिदुपुर तक का शेष कार्य अंतिम चरण में है जिसे अगले 3 माह में जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उद्घाटन के साथ ही कच्ची दरगाह से राघोपुर तक यातायात की शुरुआत हो जाएगी। इसके अलावा राघोपुर की मुख्य सड़क (पंसरिया चौक) को कनेक्टिविटी देने के लिए 17 करोड़ की राशि से संपर्क पथ का निर्माण भी जल्द ही किया जाएगा। इसके लिए राशि की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है।

अब नाव और पीपा पुल पुरानी बात

इस संबंध में पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि यह पहला स्थायी पुल होगा जो राघोपुर को राजधानी पटना से जोड़ेगा। स्थानीय लोगों को मानसून से पहले बनाए जाने वाले पीपा पुल या नावों पर अब निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। हर साल बारिश में जब पीपा पुल हटा दिया जाता था, तब यह इलाका शेष राज्य से पूरी तरह कट जाता था। लेकिन अब इस पुल के शुरू होने से सालभर निर्बाध आवागमन संभव हो पाएगा, जिससे राघोपुर दियारा के सामाजिक और आर्थिक जीवन में क्रांतिकारी बदलाव की शुरुआत होगी।

3 हजार करोड़ का लिया गया ऋण

मंत्री ने बताया कि 19 किलोमीटर लंबी इस परियोजना में 9.76 किलोमीटर का हिस्सा गंगा नदी पर बना एक्स्ट्रा डोज़्ड केबल स्टे ब्रिज है। इसकी चौड़ाई 32 मीटर है और इसे 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के अनुरूप डिजाइन किया गया है। पुल निर्माण में एशियन डेवलपमेंट बैंक से 3,000 करोड़ रुपये के ऋण तथा राज्य सरकार द्वारा लगभग 2000 करोड़ का व्यय किया जा रहा है।

एक्स्ट्रा डोज केबल ब्रिज की विशेषता

मंत्री नितिन नवीन ने बताया बताया कि एक्स्ट्रा डोज केबल ब्रिज की विशेषता यह है कि इसमें केबल्स को सीधे टावर से नहीं बल्कि डेक के नीचे एक बिंदु से दूसरे बिंदु तक विशेष ढंग से जोड़ा गया है, जिससे इसकी संरचना न केवल अत्याधुनिक बनी है, बल्कि मजबूती भी कई गुना अधिक है। यह निर्माण तकनीक भारत में गिने-चुने पुलों में इस्तेमाल हुई है।

यह भी पढ़ें – तेजस्वी के विधानसभा क्षेत्र को कल CM देंगे बड़ी सौगात, खत्म हो जाएगी आवागमन की समस्या…

गांधी सेतु पर यातायात का दबाव कम होगा

नितिन नवीन ने कहा कि इस पुल के चालू होने से न सिर्फ महात्मा गांधी सेतु पर यातायात का दबाव कम होगा, बल्कि बिदुपुर, राघोपुर और पटना के बीच सुव्यवस्थित और तेज़ सड़क कनेक्टिविटी स्थापित हो जाएगी। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2027 तक राज्य के किसी भी कोने से राजधानी पटना को सिर्फ साढ़े तीन घंटे में जोड़ने का है, जिसमें यह पुल एक प्रमुख भूमिका निभाएगा।

जीवन स्तर में सुधार

मंत्री ने बताया कि इस ऐतिहासिक पुल के उद्घाटन से न केवल स्थानीय जनता को राहत मिलेगी, बल्कि व्यापार, परिवहन और निवेश के नए द्वार खुलेंगे। यह पुल दियारा क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ेगा और वहां के लोगों के जीवन स्तर में व्यापक सुधार लाएगा। साथ ही, यह पुल बिहार के बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

नितिन नवीन ने राघोपुर की जानता को बधाई दी। उन्होंने कहा की राज्य सरकार आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में कई राज्य सरकार और केंद्र सरकार की परियोजनाओं पर कम चल रहा है। इसका सतत अनुश्रवण किया जा रहा हैं। जल्द ही कई और महत्वपूर्ण परियोजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   प्रोन्नति के बाद पहली बार गांव पहुंचे IAS अधिकारी, हजारों लोगों ने किया भव्य स्वागत…

Saffrn

Trending News

Khunti PLFI Arrest: खूंटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, PLFI के...

 झारखंड के खूंटी जिले में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर PLFI के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से देसी तमंचा और...

Jharkhand CID: फॉरेक्स Trading Fraud में CID की बड़ी कार्रवाई, 8.52...

 झारखंड CID ने फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 8.52 करोड़ रुपये की साइबर ठगी मामले में यूपी के मिर्जापुर से आरोपी को गिरफ्तार किया।Jharkhand...

अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने किया हड़ताल

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के पकड़ीदयाल नगर पंचायत के सभी सफाई कर्मियों ने पकड़ीदयाल नेहरु चौक पर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल किया। वहीं...

मधेपुरा में फिल्मी अंदाज में किडनैपिंग फेल, फिरौती लेने पहुंचे बदमाश...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा से एक सनसनीखेज अपहरण कांड सामने आया। जहां दिनदहाड़े दो युवकों का किडनैप कर बदमाशों ने परिवार से फिरौती...

पटना में TRE-4 को लेकर माले का प्रदर्शन, CM सम्राट का...

पटना : पटना के पीजीओ गोलंबर पर TRE-4 भर्ती प्रक्रिया को लेकर माले कार्यकर्ताओं और छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बिहार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img